{"_id":"5e29a03d8ebc3e4ade2125f8","slug":"bjp-leader-satish-kumar-gautam-wrote-letter-to-amu-vice-chancellor","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: भाजपा सांसद ने एएमयू के कुलपति को लिखा पत्र, धरना प्रदर्शन को लेकर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: भाजपा सांसद ने एएमयू के कुलपति को लिखा पत्र, धरना प्रदर्शन को लेकर कही ये बात
Thu, 23 Jan 2020 07:01 PM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला, नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला, नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Abhishek Singh
Updated Thu, 23 Jan 2020 07:01 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
अलीगढ़ से भाजपा सांसद सतीश गौतम ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति तारिख मंसूर को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र के जरिए विश्वविद्यालय में हो रहे धरना प्रदर्शन को लेकर भी सवाल खड़े किेए हैं। उन्होंने कहा कि एएमयू में शिक्षा हासिल कर रहे छात्रों ने उन्हें अवगत कराया है कि पिछले डेढ़ महीने से उनका शैक्षणिक सत्र चंद अराजक छात्रों की मनमानी की वजह से बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
सांसद ने पत्र में कहा है कि उनको अवगत कराने वालों में सैकड़ों की संख्या में हिंदू छात्र एवं उनके अभिभावक हैं। ऐसे में आपके द्वारा इन सभी छात्रों के छात्र हित को देखते हुए इनकी परीक्षा और शैक्षणिक कार्य और सुरक्षा के मद्देनजर कड़े कदम उठाने संबंधी निर्देश जारी करने का कष्ट करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर संभव हो तो धरने पर बैठने वाले ऐसे सभी आपराधिक प्रवृति के लोग और छात्र जो भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत किसी भी मामले में वर्तमान में और पूर्व में पंजीकृत हों, सभी के पूर्ण विवरण से मुझे अवगत कराने का कष्ट करें। जिससे इन असामाजिक तत्वों के कारण तीस हजार छात्रों का जीवन अंधकारमय होने से बचे। इन्हें कानूनी प्रक्रिया से दंड दिलवाया जा सके।
विज्ञापन