फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP has no better friend than Pakistan: Salim

अलीगढ़ः पाकिस्तान से अच्छा भाजपा का कोई दोस्त नहीं : सलीम

Mon, 22 Nov 2021 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
BJP has no better friend than Pakistan: Salim
जीवनगढ़ में जनसभा को संबोधित करते पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी। - फोटो : CITY OFFICE
पूर्व केंद्रीय मंत्री व सपा के वरिष्ठ नेता सलीम इकबाल शेरवानी ने कहा कि पाकिस्तान से अच्छा भाजपा का कोई दोस्त नहीं है। हर चुनाव में पाकिस्तान का जिक्र किए बिना भाजपाई नहीं रह सकते।
विज्ञापन

रविवार को वह मैरिस रोड स्थित होटल में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान उनके लिए कोई मुद्दा नहीं है, लेकिन देश में हर वक्त पाकिस्तान का नाम लिया जाता है, जो हमारा दोस्त नहीं है। हमेशा वह नुकसान पहुंचाने की फिराक में रहता है। पूर्व सांसद ने कहा कि देश में नफरत की राजनीति हो रही है, उसमें भाजपा से अगर कोई लड़ाई लड़ने में सक्षम है तो वह समाजवादी पार्टी है। इसलिए उन्होंने पिछले साल पार्टी की सदस्यता ली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोविड-19 काल में बिगड़ी व्यवस्थाएं, पेट्रोल-डीजल, गैस सिलिंडर के बढ़ते दाम और किसानों के आंदोलन से भाजपा सरकार ने जनता का विश्वास खो दिया है और उत्तर प्रदेश के लोग सरकार बदलना चाहते हैं। शेरवानी ने कहा, वह खुद को मुस्लिम चेहरा नहीं मानते। सपा में मुसलमानों को कितनी सीटें दी जाएगी, इस बारे में सपा मुखिया अखिलेश यादव से बात हुई है। यूपी विधानसभा चुनाव में भी एआईएमआईएम के प्रत्याशियों की जमानत जब्त होगी। प्रदेश में सिर्फ भाजपा व सपा के बीच में लड़ाई है। पत्रकार वार्ता में पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक जमीरउल्लाह खान, अयाज शेरवानी, मोहम्मद सगीर, अफजाल हमीद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार जिन्ना को बोला ‘साहब’
सलीम इकबाल शेरवानी ने कई बार जिन्ना को ‘साहब’ कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश के बंटवारे में जिन्ना साहब ने मुसलमानों के साथ बहुत नाइंसाफी की थी। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय में जिन्ना को मुद्दा बनाया जाता है। सपा ने कभी जिन्ना का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने स्वतंत्रता सेनानी के तौर पर जिन्ना का जिक्र किया था, तब हिंदुस्तान-पाकिस्तान एक था। वह गांधी जी से मिलते थे। इसका राजनीतिकरण करने की जरूरत नहीं है।

देश के साथ समझौता नहीं कर सकते सिद्धू
शेरवानी ने कहा कि जो भी उनके साथ जुड़ रहे हैं, उनसे टिकट का वादा नहीं करते, बल्कि टिकट मांगना सबका हक है और खूब जोर लगाएं। मगर जिसका टिकट हो जाए, उसके साथ मजबूती से खड़े हो जाएं, तभी जीत मिलेगी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानूनों को वापस लिया, यह अच्छी बात है। मगर, उन्हें तकलीफ इस बात है कि अगर कानून वापस लेना ही था तो 700 किसानों की शहादत से पहले लेते। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ा भाई कहने के सवाल पर कहा कि सिद्धू को क्रिकेटर होने के नाते अपनी दोस्ती स्पष्ट कर देनी चाहिए, लेकिन वह देश के साथ समझौता नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed