{"_id":"5d909bde8ebc3e016b6afdd3","slug":"bjp-gives-ticket-to-raj-kumar-from-iglas","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: उपचुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किए सभी उम्मीदवार, इगलास से राजकुमार को दिया टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: उपचुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किए सभी उम्मीदवार, इगलास से राजकुमार को दिया टिकट
Sun, 29 Sep 2019 05:26 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Abhishek Singh
Updated Sun, 29 Sep 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता राजकुमार सहयोगी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश उपचुनाव के लिए भाजपा ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया। अलीगढ़ के इगलास विधानसभा उपचुनाव में जिला महामंत्री राजकुमार सहयोगी भाजपा के उम्मीदवार होंगे। भाजपा नेतृत्व ने उनके नाम पर मोहर लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि राजनीतिक परिवार से जुड़े 52 वर्षीय राजकुमार सहयोगी इगलास विधानसभा क्षेत्र के लोधा ब्लॉक के गांव जिरौली डोर के निवासी हैं। 30 वर्ष से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े हुए हैं। भाजपा संगठन में भी वह मंत्री और उपाध्यक्ष सहित कई पदों पर रह चुके हैं। वह गो सेवा आयोग के सदस्य भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
संगठन के साथ आरएसएस के पदाधिकारियों का हाथ सहयोगी की पीठ पर है। सहयोगी के बड़े भाई सुरेंद्र सहयोगी लोधा और धनीपुर ब्लॉक के प्रमुख रह चुके हैं। उनके पिता स्व. डोरीलाल भी अपने जमाने में राजनीति में सक्रिय थे।
रेलवे रोड स्थित सहयोगी मार्केट में राजकुमार सहयोगी की दुकान है। खेती और बिजनेस परिवार की आर्थिक आमदनी का प्रमुख स्त्रोत है। 2017 में भी राजकुमार सहयोगी ने टिकट के लिए दावेदारी ठोकी थी लेकिन उस समय पार्टी ने राजवीर दिलेर पर भरोसा जताया था। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह ने बताया कि राजकुमार सहयोगी पार्टी प्रत्याशी होंगे।