फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP former state vice president arrested in land fraud worth 15 crores

Aligarh News: भाजपा का पूर्व प्रांत उपाध्यक्ष गिरफ्तार, पंद्रह करोड़ के भूमि फर्जीवाड़े का है मामला

Mon, 26 Jun 2023 10:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 26 Jun 2023 10:45 PM IST
सार

निर्भय सिंह को तीन वर्ष पहले इसी तरह के फर्जीवाड़े के आरोपों में घिरने पर पार्टी से बाहर कर दिया गया था। चंडौस के गांव नवाबपुर निवासी निर्भय सिंह चंडौस क्षेत्र में ही एमकेआर नाम से निजी कॉलेज का संचालक है। वर्तमान में इस कॉलेज को महर्षि दयानंद नाम से कुछ कोर्सों की मान्यता मिली हुई है।

विज्ञापन
BJP former state vice president arrested in land fraud worth 15 crores
पकड़ा गया भाजपा का पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष निर्भय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में चंडौस की पूर्व ब्लॉक प्रमुख का पुत्र व भाजपा का पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष निर्भय सिंह पंद्रह करोड़ रुपये से अधिक के भूमि फर्जीवाड़े में गिरफ्तार किया गया है। उस पर जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराकर लोगों से धन ऐंठने के आरोप लगे थे। लगातार शिकायतों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की थी। आरोप सही पाए जाने पर बन्नादेवी पुलिस ने सोमवार को नुमाइश मैदान के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 
बता दें कि निर्भय सिंह को तीन वर्ष पहले इसी तरह के फर्जीवाड़े के आरोपों में घिरने पर पार्टी से बाहर कर दिया गया था। चंडौस के गांव नवाबपुर निवासी निर्भय सिंह चंडौस क्षेत्र में ही एमकेआर नाम से निजी कॉलेज का संचालक है। वर्तमान में इस कॉलेज को महर्षि दयानंद नाम से कुछ कोर्सों की मान्यता मिली हुई है। सीओ द्वितीय पुनीत द्विवेदी के अनुसार, करीब एक माह पहले एक दर्जन से अधिक शिकायतें निर्भय सिंह के खिलाफ पुलिस के पास पहुंची थीं, जिसमें आरोप थे कि जिन लोगों ने क्वार्सी-महुआखेड़ा क्षेत्र की कुलदीप विहार व आसपास की कॉलोनियों में प्लॉट लिए और उनकी पॉवर ऑफ अटॉर्नी कराई हैं, उन्हें निर्भय सिंह नाम का व्यक्ति अपना बता रहा है। उस पूरी भूमि की खुद के नाम रजिस्ट्री भी दिखा रहा है। कब्जा लेने के नाम पर उन लोगों से धन मांग रहा है।
विज्ञापन

 
इसके बाद पुलिस ने रजिस्ट्री की जांच कराई तो फर्जी पाई गई। उसी आधार पर धारा 420, 467, 468, 471, 447, 506 में मुकदमा पंजीकृत कर जांच एसएसआई घनश्याम सिंह को सौंपी गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर उसकी तलाश शुरू हुई। सोमवार को खबर मिली कि निर्भय सिंह नुमाइश मैदान के पास घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने उसे दबोच लिया और मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशी के बाद जेल भेजा गया। पुलिस के अनुसार निर्भय सिंह ने स्वीकार किया है कि उसका मकसद फर्जी रजिस्ट्री के आधार पर लोगों पर दबाव बनाकर धन ऐंठना था। उसे उम्मीद न थी कि वह पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हैं मुकदमे, तीन वर्ष पहले आयुष्मान घोटाला
चंडौस की पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुत्र निर्भय सिंह करीब तीन वर्ष पहले तक भाजपा में जुड़ा था। उस समय ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बने रजनीकांत माहेश्वरी ने उसे संगठन में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी थी। उसी समय 2019 में उसके कॉलेज व हॉस्पिटल में आयुष्मान घोटाला उजागर हुआ, इस घोटाले के उजागर होने और शासन स्तर से कार्रवाई तय होने पर पार्टी ने पद व पार्टी से निष्कासन किया था। मगर पार्टी नेताओं के इर्द-गिर्द उसकी आवाजाही जरूर थी। निर्भय पर गभाना व चंडौस में भी फर्जीवाड़े के मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा अन्य तमाम आरोप भी समय समय पर लगते रहे हैं।

चंडौस के निर्भय सिंह को करीब 15 करोड़ रुपये कीमत की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराने और लोगों से धन ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। - कुलदीप सिंह गुनावत, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed