फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP expelled 18 BJP people from the party

Aligarh News: पत्नी-पुत्रवधू को चुनाव लड़ाना पड़ा भारी, भाजपा ने 18 भाजपाइयों को पार्टी से निकाला, यह है लिस्ट

Wed, 03 May 2023 09:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 03 May 2023 09:02 PM IST
सार

अलीगढ़ नगर पालिका, पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ स्वयं चुनाव लड़ने, अपनी पत्नी या पुत्रवधू को लड़वाने के कारण 18 बागियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

विज्ञापन
BJP expelled 18 BJP people from the party
भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी नगर निकाय चुनाव में स्वयं, पत्नी या पुत्रवधू को चुनाव लड़वाना भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को भारी पड़ गया। भाजपा ने अलीगढ़ जनपद से एक नगर पालिका और 10 नगर पंचायतों से 18 भाजपाइयों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जिलाध्यक्ष ने पार्टी से निष्कासित होने वाले लोगों को लिस्ट जारी कर दी है।

विज्ञापन


एमएलसी व भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने बागी प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए बताया कि भाजपा प्रदेश व बृजक्षेत्र नेतृत्व से परामर्श के बाद नगर पालिका, पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ स्वयं चुनाव लड़ने, अपनी पत्नी या पुत्रवधू को लड़वाने के कारण 18 बागियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन


भाजपा जिला उपाध्यक्ष समेत यह हुए निष्कासित

  • नगर पालिका खैर- दीपक शर्मा अन्नू आजाद
  • नगर पंचायत जट्टारी- प्रदीप कुमार बंसल, अरूण कुमार चौधरी
  • नगर पंचायत चण्डौस- जयदेव कुमार, मलखान सिंह वाल्मिकी
  • नगर पंचायत पिसावा- गोपाल कृष्ण शर्मा, जयवीर सिंह, हरीश चौधरी
  • नगर पंचायत बरौली- चौधरी हरवीर सिंह, प्रवीन कुमार भारद्वाज
  • नगर पंचायत हरदुआगंज- राजेन्द्र शर्मा राजू
  • नगर पंचायत गभाना- कुंवर अभिमन्युराज सिंह
  • नगर पंचायत पिलखना- खालिद मियां
  • नगर पंचायत जलाली- रोहिताश शर्मा
  • नगर पंचायत इगलास- हरीश शर्मा
  • नगर पंचायत बेसवां- भगवान सिंह, शैलेंद्र सौनी, संजीव कुमार

बागी की लिस्ट, जो हटाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed