फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP agitated over calling Mahakaleshwar temple as a base of terrorists, case filed

महाकालेश्वर मंदिर को आतंकवादियों का अड्डा बताने पर भड़के भाजपाई, मुकदमा दर्ज

Sat, 11 Jul 2020 12:56 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 11 Jul 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
BJP agitated over calling Mahakaleshwar temple as a base of terrorists, case filed
सददाम के नाम केस दर्ज कराने के लिए क्वार्सी थाने में तहरीर देते भाजपाइ। - फोटो : neeraj
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर को लेकर बसपा पार्षद सद्दाम हुसैन के बयान के बाद शहर की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। भाजपा नेताओं ने सद्दाम हुसैन को आड़े हाथ लिया है। थाना क्वार्सी, थाना गांधी पार्क, देहलीगेट, सासनी गेट, गांधी पार्क एवं थाना हरदुआगंज आदि में तहरीर देकर सद्दाम हुसैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तथा कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। सद्दाम हुसैन ने फेसबुक पर पोस्ट की थी कि महाकालेश्वर मंदिर आतंकवादियों का अड्डा है। इस मामले में क्वार्सी थाने में भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश लोधी ने थाना क्वार्सी में बसपा पार्षद सद्दाम हुसैन के खिलाफ तहरीर दी है। उनका कहना है कि कमेंट आने के बाद फेसबुक से पोस्ट को हटा दिया गया है। मुकेश ने कहा कि सद्दाम हुसैन की पोस्ट से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन



एएमयू के छात्र नेता अजय सिंह द्वारा थाना हरदुआगंज में तहरीर देकर सद्दाम हुसैन के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। भाजपा महावीरगंज मंडल की ओर से बसपा पार्षद सद्दाम हुसैन के खिलाफ थाना देहलीगेट में तहरीर दी गई है। नेताओं का कहना है कि इससे हिंदुओं की भावना आहत हुई हैं। धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सद्दाम के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किया जाए। महामंत्री संजीव बहजोई, संजय माहौर, डॉ. गौरी आर्य, मनोज वार्ष्णेय, हर्ष वार्ष्णेय आदि मौजूद थे। पूर्व महापौर शकुंतला भारती एवं छात्र नेता हर्षद हिंदू ने थाना देहलीगेट में तहरीर दी है। ब्रजेश कंटक, विशाल देशभक्त, सोनू कुमार, गौरांग तिवारी आदि मौजूद थे।


भाजपा युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष राहुल चेतन ने थाना गांधी पार्क में सद्दाम हुसैन की शिकायत की है। राहुल चेतन ने कहा कि बसपा नेता अलीगढ़ को आग में झोंकना चाहते हैं। अजय गुप्ता ने कहा कि सद्दाम हुसैन शहर के माहौल को खराब करना चाहते हैं।


 शिवम शर्मा, राहुल वाल्मीकि, विपिन, अज्जू कुमार आदि मौजूद थे। विशाल देशभक्त ने ट्विटर पर अलीगढ़ पुलिस से सद्दाम हुसैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। हिंदू जागरण मंच द्वारा थाना सासनीगेट में सद्दाम हुसैन के खिलाफ तहरीर दी गई है। जिलाध्यक्ष मनोज कुमार, आदित्य मुखिया, प्रशांत उपाध्याय, तरुण उपाध्याय आदि मौजूद थे। 


-भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह की तहरीर पर बसपा पार्षद सद्दाम हुसैन की पोस्ट को लेकर थाने में आईटी एक्ट व भावनाएं भड़काने संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बाकी जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-छोटेलाल, इंस्पेक्टर क्वार्सी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed