{"_id":"5ff60e3c8ebc3e327b7b7443","slug":"bird-flu-outbreak-in-four-state-city-office-news-ali253043767","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच राज्यों में बर्ड फ्लू की दस्तक से पशुपालन विभाग चौकन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच राज्यों में बर्ड फ्लू की दस्तक से पशुपालन विभाग चौकन्ना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान व केरल समेत पांच राज्यों में बर्ड फ्लू की दस्तक से पशुपालन विभाग चौकन्ना हो गया है। जिले के पोल्ट्री फार्मों की जांच के लिए तहसीलवार टीमें गठित कर दी गई हैं। सभी टीमें बृहस्पतिवार आज से चेकिंग शुरू कर देंगी। यही नहीं शेखा झील पर आने वाले प्रवासी पक्षियों की भी निगरानी की तैयारी है।
राजस्थान, केरल और मध्य प्रदेश समेत पांच राज्यों में ब्लू बर्ड के साथ ही बर्ड फ्लू का प्रकोप शुरू हो गया है। हालांकि अब तक उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू का एक भी मामला सामने नहीं आया है। बावजूद इसके पशुपालन विभाग ने इस बीमारी से निपटने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले के 21 पंजीकृत पोल्ट्री फॉर्मो की चेकिंग के लिए तहसील वार टीमें गठित कर दी गई हैं।
हर टीम में एक डॉक्टर, दो पशुधन प्रसार अधिकारी एवं दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल किए गए हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बी पी सिंह ने बताया कि पंजीकृत फार्मो के अलावा जिले में स्थापित 40 निजी पोल्ट्री फॉर्मो में भी चेकिंग होगी और बीमार मुर्गे व मुर्गियों के सैंपल लिए जाएंगे। उन्होंने लोगों से कच्चे अंडे व मांस का सेवन न करने की अपील की है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बी पी सिंह ने बताया कि शेखा झील पर आने वाले प्रवासी पक्षियों की भी निगरानी के लिए टीम गठित कर ली गई है। यह टीम वहां जाकर निगरानी और आवश्यकता पड़ने पर सैंपलिंग का काम करेंगी।