फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bikers sack 1.25 lacs

तगादा कर लौट रहे मुनीम से सवा लाख लूटे

Tue, 30 Jun 2015 01:52 AM IST
खैर।
खैर। Updated Tue, 30 Jun 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन

तगादा कर लौट रहे मुनीम से सवा लाख लूटे

अमर उजाला ब्यूरो

खैर। कोतवाली क्षेत्र में आए दिन हो रही घटनाओं से लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है। सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश मानपुर के निकट तगादा कर लौट रहे एक आढ़त के मुनीम से सवा लाख रुपये और बाइक लूट ले गए। यही नहीं विरोध करने पर मुनीम को तमंचे की बटों से बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। जिसे अलीगढ़ मेडिकल में भर्ती कराया गया है।  कस्बा निवासी शंकरलाल अग्रवाल की अनाज मंडी में आढ़त तथा मंडी के सामने खाद बीज की दुकान है। कसीसों निवासी चंद्रेश पुत्र सुक्का खाद बीज की दुकान पर मुनीम है। वह सोमवार की दोपहर साढे़ तीन बजे के लगभग सोफा और गौमत से अपनी हीरो होंडा पैशन प्रो बाइक से तगादा कर लौट रहा था। उसके पास थैले में तगादा कर लाए गए करीब सवा लाख रुपये थे। वह चमन नगरिया से आगे मानपुर के निकट पहुंचा ही था कि पीछे से आये पीले रंग की अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। उससे थैला छीनने की कोशिश करने लगे, जिसका मुनीम ने विरोध किया। जिस पर बदमाशों ने तमंचे की बटों से उसके मुंह पर प्रहार कर उसे बुरी तरह मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। देखते ही देखते उसकी बाइक और रुपयों से भरा थैला लेकर भाग गए।  सूचना पर पुलिस और दुकान स्वामी मौके पर पहुंच गए। वे घायल मुनीम को अलीगढ़ मेडिकल ले गए। पुलिस ने बदमाशों की काफी तलाश की परंतु नजीता सिफर रहा। सीओ ओपी सिंह का कहना है कि मामले में तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बदमाशों की तलाश में टीम लगाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed