{"_id":"69d6c78446ba684f5203cd9c","slug":"bike-skids-in-rain-truck-crushes-woman-kills-her-aligarh-news-c-108-1-atl1001-103993-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बारिश में बाइक फिसली, ट्रक ने महिला को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बारिश में बाइक फिसली, ट्रक ने महिला को कुचला, मौत
Thu, 09 Apr 2026 02:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
महिला की मौत पर विलाप करते परिजन। संवाद
अतरौली के गांव चौमुंहा और जमालगढ़ी के बीच रामघाट कल्याण मार्ग पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे बारिश से बाइक फिसल गई। इससे बाइक सवार महिला ट्रक के नीचे आ गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद रामघाट रोड पर जाम लग गया।
अलीगढ़ के मोहल्ला जमालपुर निवासी रफीकन (60) पत्नी सलीम अपने रिश्ते के धेवते अनस के साथ बाइक से अतरौली जा रही थीं। बारिश होने के कारण सड़क पर फिसलन हो रही थी और गड्ढे में पानी भरा हुआ था। जैसे ही वे चौमुंहा के आगे निकले वाहन को ओवरटेक करते समय बाइक फिसल गई। इससे रफीकन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनस घायल हो गया।
ट्रक के पहिए के नीचे आने से महिला का शव काफी देर तक वहीं फंसा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। इससे दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। एसएसआई मोहम्मद नदीम, नरौना चौकी इंचार्ज अजय कुमार, योगेश चौहान ने पुलिस बल के साथ जाम खुलवाया।