फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bike riding youth from Sikandrarau dies in road accident

Aligarh News: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, सिकंदराराऊ के युवक की मौत

Thu, 19 Oct 2023 01:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 19 Oct 2023 01:20 AM IST
सार

थाना सिकंदराराऊ के गांव बिलार निवासी चंद्रपाल पुत्र कल्लू बुधवार की शाम गोपी स्थित बाजार से कुछ घरेलू सामान खरीद कर बाइक द्वारा अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान शाम लगभग सात बजे चांदपुर के निकट बाबा ढावा के पास पहुंची तो अज्ञात वाहन से बाइक की भिड़ंत हो गई।

विज्ञापन
Bike riding youth from Sikandrarau dies in road accident
मृतक चंद्रपाल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अकराबाद थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर गांव गोपी चांदपुर के निकट बुधवार की शाम बाइक सवार एक युवक को दूसरे वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


थाना सिकंदराराऊ के गांव बिलार निवासी चंद्रपाल पुत्र कल्लू बुधवार की शाम गोपी स्थित बाजार से कुछ घरेलू सामान खरीद कर बाइक द्वारा अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान शाम लगभग सात बजे चांदपुर के निकट बाबा ढावा के पास पहुंची तो अज्ञात वाहन से बाइक की भिड़ंत हो गई। जिससे 32 वर्षीय बाइक सवार चंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसा होते ही तमाम राहगीरों के साथ आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। परिजनों के अनुसार मृतक ने अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चों को रोते बिलखते छोड़ा है। घटना के संबंध में थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, तहरीर आने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed