{"_id":"66d7b4965ea261394609ab24","slug":"bike-riding-youth-dies-in-road-accident-aligarh-news-c-119-1-sali1001-100851-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
Wed, 04 Sep 2024 06:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 04 Sep 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
जीटी रोड स्थित गांव खेड़ा नारायन सिंह के पास सोमवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पिलखना निवासी बबलू (30) पुत्र ओमप्रकाश सोमवार रात को बाइक से अलीगढ़ जा रहे थे। रास्ते में खेड़ा नारायन सिंह के पास पहुंचा बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों बबलू को मृत घोषित कर दिया। पनैठी पुलिस चौकी इंचार्ज अवनेश त्यागी ने बताया है कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।