{"_id":"65e0d416b62be800aa0cff54","slug":"bike-riders-ran-away-with-a-bag-of-goldsmith-aligarh-news-c-116-1-sali1010-101131-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: स्वर्णकार का थैला लेकर बाइक सवार बदमाश भागे, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: स्वर्णकार का थैला लेकर बाइक सवार बदमाश भागे, पुलिस जांच में जुटी
Fri, 01 Mar 2024 12:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:29 AM IST
सार
स्वर्णकार स्कूटी पर थैला टांगकर नौकर से दुकान बंद करा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश हेलमेट लगाए आए और उनके हाथ से थैला झपट्टा मारकर ले गए। थैले में 90 ग्राम स्वर्ण आभूषण दस हजार रुपये नकदी के साथ कुछ जरूरी कागजात रखे हुए थे।
विज्ञापन
लुटेरे
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
इगलास कस्बा में पुरानी तहसील रोड पर शाम छह बजे के करीब एक स्वर्णकार का थैला लेकर बाइक सवार बदमाश भाग गए। पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
मास्टर कॉलोनी निवासी सुधीर कुमार वार्ड मेंबर की पुरानी तहसील रोड पर सेंट्रल बैंक के सामने सर्राफे की दुकान है। 29 फरवरी को स्कूटी पर थैला टांगकर नौकर से दुकान बंद करा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश हेलमेट लगाए आए और उनके हाथ से थैला झपट्टा मारकर ले गए। जानकारी मिलते ही सीओ डॉ. केजी सिंह व कोतवाल सुरेन्द्र कुमार पांडे मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
सर्राफ का कहना है कि थैले में 90 ग्राम स्वर्ण आभूषण दस हजार रुपये नकदी के साथ कुछ जरूरी कागजात रखे हुए थे। संघ से जुड़े सतीश वर्मा, सर्राफ चंद्रपाल वर्मा के साथ अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। कोतवाल का कहना है कि घटना के संबंध में तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन