फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bike rider woman killed in truck collision

Road Accident: ट्रक ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, महिला का सिर पहिए की नीचे कुचला, मौत, जमकर हंगामा

Tue, 29 Aug 2023 09:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 29 Aug 2023 09:12 PM IST
सार

राकेश मंगलवार को शाम करीब 4:30 बजे बाइक से 35 वर्षीय पत्नी कृष्णा देवी को लेकर रक्षाबंधन को लेकर शहर में सामान खरीदने गए थे। जैसे ही वह रामघाट रोड पर पीएसी के सामने पहुंचे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक पर पीछे बैठी कृष्णा देवी उछलकर सडक़ पर जा गिरी। इसी बीच अनियंत्रित ट्रक का पहिया कृष्णा के सिर को कुचलते हुए ऊपर से गुजर गया।

विज्ञापन
Bike rider woman killed in truck collision
मृतका कृष्णा देवी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के महुआखेड़ा क्षेत्र में रामघाट रोड पीएसी के पास ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। दुर्घटना में महिला की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि चालक भागने में सफल रहा। इस खबर पर लोगों ने रामघाट रोड पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया और कई वाहनों के शीशे तक तोड़ दिए। जाम में कई एंबुलेंस भी फंस गईं। करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया। तब कहीं जाकर यातायात सामान्य हो सका।

विज्ञापन


एक्सीडेंट के बाद जाम
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव तालसपुर निवासी राकेश कुमार जाटव टीवी और डिश मैकेनिक हैं। आरएफ रोड पर उनकी दुकान हैं। राकेश मंगलवार को शाम करीब 4:30 बजे बाइक से 35 वर्षीय पत्नी कृष्णा देवी को लेकर रक्षाबंधन को लेकर शहर में सामान खरीदने गए थे। जैसे ही वह रामघाट रोड पर पीएसी के सामने पहुंचे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम

इससे बाइक पर पीछे बैठी कृष्णा देवी उछलकर सडक़ पर जा गिरी। इसी बीच अनियंत्रित ट्रक का पहिया कृष्णा के सिर को कुचलते हुए ऊपर से गुजर गया। हादसे में कृष्णा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच चालक ट्रक को लेकर भाग छूटा। उधर, हादसे की खबर जैसे ही तालसपुर पहुंची तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुष और महिलाएं एकत्रित हो गए। उन्होंने शव को सडक़ पर रखकर एवं अवरोधक डालकर जाम लगा दिया। ग्रामीण हादसे के आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग कर रहे थे। 

विलाप करता पति

इस दौरान सडक़ के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस भी फंस गईं। इस दौरान कई वाहनों में तोडफ़ोड़ तक कर दी। हंगामे और जाम की खबर पर थाना प्रभारी महुआखेड़ा विजय सिंह, क्वार्सी प्रमेंद्र कुमार, सीओ द्वितीय विशाल चौधरी, एसीएम प्रथम हीरालाल सैनी आदि समेत भारी पुलिस बल आ पहुंचा। अफसरों ने ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें काफी समझाया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। 

बमुश्किल उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। तब कहीं जाकर ग्रामीण शव को पोस्टमार्टम को भिजवाने को तैयार हुए। करीब एक घंटे बाद जाम खुल जाने पर यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी। सीओ द्वितीय विशाल चौधरी ने बताया कि मामले में पीडि़त पक्ष की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रात में ही महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने की व्यवस्था की जा रही है।

परिजन विलाप

मां का साया छूटा, रोते -बिलखते रह गए बच्चे
हादसे में जान गंवाने वाली कृष्णा देवी चार बच्चों की मां थी। जिसमें तीन बेटियां एवं एक बेटा शामिल हैं। सडक़ हादसे में मां की मौत की खबर जैसे ही उन्हें मिली तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गनीमत रही कि दो बच्चे मां कृष्णा देवी एवं पिता राकेश कुमार के साथ बाजार चलने की जिद कर रहे थे। किसी तरह माता-पिता ने उन्हें समझाया और खुद ही बाजार से उनके लिए सामान लाने की बात कही तब उन्होंने साथ जाने की जिद छोड़ी। यदि बच्चे भी साथ होते तो गंभीर हादसा घटित हो सकता था। रक्षाबंधन को लेकर घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन हादसे के बाद मातम पसर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed