फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bike rider student dies after being hit by a dumper

Aligarh Road Accident: बाइक सवार छात्र की डंपर की टक्कर से मौत, दो घायल, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Tue, 10 Mar 2026 11:59 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 10 Mar 2026 11:59 AM IST
सार

हाईस्कूल का छात्र बाइक पर दो अन्य साथियों को लेकर परीक्षा देने जा रहा था। रास्ते में एक डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई और दो घायल हो गए।

विज्ञापन
Bike rider student dies after being hit by a dumper
सड़क हादसे के बाद जाम की सूचना पर पहुुंची पुलिस, क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में थाना रोरावर इलाके के खैर बाईपास रोड पर बाइक सवार तीन छात्रों को डंपर ने टक्कर मार दी। जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने वहां जाम लगा दिया । 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बन्नादेवी के रामनगर निवासी सनी पुत्र महेंद्र कुमार हाईस्कूल का छात्र था। वह मोहल्ले के ही लकी व नैतिक के साथ 10 मार्च को बाइक से खैर बाईपास पर परीक्षा देने जा रहा था। तभी रोरावर अंतर्गत गोमती पैलेस के सामने एक डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


हादसे में सनी की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार अन्य दो छात्र घाायल हो गए। हादसे से गुस्साए स्थानीय लोगों ने वहां पर जाम लगा दिया।  लोगों ने डंपर को भी आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस जाम खुलवाने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना बन्नादेवी अंतर्गत 10 मार्च को खैर बाईपास स्थित महिन्द्रा एजेन्सी के सामने तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। एक व्यक्ति की मृत्यु होने पर पंचायतनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डंपर को कब्जे में ले लिया गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।-धनंजय सिंह, सीओ नगर द्वितीय, अलीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed