फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bike rider dies after colliding with loader pickup

Aligarh News: लोडर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 27 Nov 2025 02:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with loader pickup
क्षेत्र के गांव हरिरामपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार रात को एक लोडर पिकअप वाहन ने बाइक सवार में टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


हाथरस के थाना चंदपा क्षेत्र के गांव कोका निवासी रामकुमार (37) पुत्र शेर सिंह अपनी बुआ की धेवती के शादी समारोह में शामिल होने बाइक से इगलास स्थित एक गेस्ट हाउस में आया था। मंगलवार की रात को गांव के लिए वापस लौट रहा था। रास्ते में हरिरामपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास लोडर पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें रामकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी में भर्ती कराया है, जहां से जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। कोतवाल नरेंद्र यादव ने बताया है कि शव को परिजनों को सौंप दिया है। पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है, चालक की तलाश की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed