{"_id":"69038718adf23b155f082d59","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-a-pole-in-gangiri-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Accident: बाइक सवार युवक खंभे से टकराया, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Accident: बाइक सवार युवक खंभे से टकराया, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत, परिवार में छाया मातम
Thu, 30 Oct 2025 09:11 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 30 Oct 2025 09:11 PM IST
सार
चंद्रशेखर की बाइक अचानक बेकाबू होकर सड़क के सहारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। बाइक की खंभे से टक्कर इतनी तेज थी कि चंद्रशेखर वहीं घायल होकर गिर पड़ा। परिजन ग्रामीणों की मदद से उसे छर्रा के अस्पताल ले जा रहे थे कि उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतक चंद्रशेखर उर्फ भोला
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गंगीरी क्षेत्र के गांव शादीपुर में 30 अक्तूबर की शाम गांव में घुसते समय एक बाइक सवार युवक की बिजली के खंभे से टकरा जाने से मौत हो गई। युवक ने हेलमेट पहने होता तो उसकी जान बच सकती ती।
विज्ञापन
गांव शादीपुर के चंद्रशेखर उर्फ भोला (24) बृहस्पतिवार शाम को करीब 5:00 बजे गंगीरी चौराहे से घर गांव आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गांव में घुसते ही मंदिर के पास चंद्रशेखर की बाइक अचानक बेकाबू होकर सड़क के सहारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। बाइक की खंभे से टक्कर इतनी तेज थी कि चंद्रशेखर वहीं घायल होकर गिर पड़ा, परिजन ग्रामीणों की मदद से उसे छर्रा के अस्पताल ले जा रहे थे कि उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। परिवार वाले चंद्रशेखर के शव को गांव ले आए।
विज्ञापन
चंद्रशेखर पांच भाई-बहन हैं, जिसमें वह दो भाइयों में बड़ा था, तीन बहनों और एक भाई को उसने बिलखते हुए छोड़ा है। पुलिस को घटना के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि चंद्रशेखर हेलमेट नहीं पहने था, यदि उसने हेलमेट पहने होता तो शायद उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन