फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bike rider died after hitting a truck

Aligarh News: बाइक सवार में ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, युवक की मौत, शव रख परिजनों ने लगाया जाम

Tue, 31 Dec 2024 11:43 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 31 Dec 2024 11:43 AM IST
सार

बाइक सवार जट्टारी से सब्जी लेकर टप्पल के ग्राम खण्डेहा वापस जा रहा था। खाटू श्याम मंदिर के निकट एक ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार प्रमोद की मौत हो गई।

विज्ञापन
Bike rider died after hitting a truck
मृतक प्रमोद - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कस्बा जट्टारी के अलीगढ़-पलवल मार्ग पर प्रातः करीब साढ़े नौ बजे श्री खाटू श्याम मंदिर के निकट बाइक सवार में ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार टप्पल के ग्राम खण्डेहा निवासी 19 वर्षीय प्रमोद पुत्र सतवीर बाइक से जट्टारी में सब्जी लेने के लिए आया था। वह बाइक पर वापस गांव जा रहा था। खाटू श्याम मंदिर के निकट एक ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार प्रमोद की मौत हो गई। घटना की सूचना पर कस्बा पुलिस और परिजन पहुंचे। 
विज्ञापन


परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को सड़क पर रख जाम लगा दिया। परिजनों की मांग है कि टक्कर मार कर भागने वाले ट्रक चालक को पकड़ा जाए। पुलिस परिजनों को समझाने में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed