फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bike-moped collision in Akrabad

अलीगढ़ सड़क हादसा: बाइक और मोपेड में आमने-सामने की भिड़ंत, दो लोग गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

Thu, 27 Aug 2026 03:10 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 27 Aug 2026 03:10 PM IST
सार

अजय कुमार अपनी बाइक से अलीगढ़ जा रहा था। सामने से आ रही मोपेड से बाइक की टक्कर हो गई थी। मोपेड पर सवार राजेश कुमार भी घायल हुए।
 

विज्ञापन
Bike-moped collision in Akrabad
हादसे में घायल - फोटो : संवाद

विस्तार

अकराबाद क्षेत्र में नानऊ-सासनी रोड़ स्थित गांव राजीपुर के पास बाइक और मोपेड में आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों वाहन सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


थाना विजयगढ़ के गांव कटरा मलोई निवासी महारानी देवी ने बताया कि उनका बेटा अजय कुमार बाइक से अलीगढ़ जा रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब दो बजे सामने से आ रही मोपेड से बाइक की टक्कर हो गई। 
विज्ञापन


टक्कर से बेटा अजय कुमार तथा मोपेड सवार थाना मडराक के गांव मई निवासी राजेश कुमार घायल हो गए। डॉक्टरों ने सीएचसी से दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed