{"_id":"66ab72819321ac0e16088fe1","slug":"bike-collides-with-sas-and-bahu-both-die-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: चिकित्सा के लिए जा रहीं सास-बहू की सड़क दुर्घटना में मौत, युवक भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: चिकित्सा के लिए जा रहीं सास-बहू की सड़क दुर्घटना में मौत, युवक भी घायल
Thu, 01 Aug 2024 05:03 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 01 Aug 2024 05:03 PM IST
सार
सास अपनी आठ माह की गर्भवती बहू का खैर में अल्ट्रासाउंड कराने ले जा रही थी। जैसे ही सास-बहू अलीगढ़-पलवल मार्ग को पार कर रहीं थी, तभी एक युवक बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार में आ रहा था। बाइक सवार युवक ने सास-बहू में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में मृतक सास और बहू
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सास अपनी गर्भवती बहू का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए जा रही थी। दोनों अलीगढ़-पलवल मार्ग को पार कर रहे थे कि तभी एक बाइक सवार युवक ने उनमें टक्कर मार दी। जिससे सास और बहू की मौत हो गई। टक्कर मारने वाला युवक भी गंभीर घायल हुआ है।
विज्ञापन
खैर थाना अंतर्गत सुजानपुर गांव से सास अपनी आठ माह की गर्भवती बहू का खैर में अल्ट्रासाउंड कराने ले जा रही थी। जैसे ही सास-बहू अलीगढ़-पलवल मार्ग को पार कर रहीं थी, तभी एक युवक बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार में आ रहा था। बाइक सवार युवक ने सास-बहू में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गर्भवती बहू और उसकी सास की मौत हो गई। दोनों की मौत से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक सवार युवक भी टक्कर में गंभीर घायल हो गया। गंभीर घायल युवक को सीएचसी खैर के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन