{"_id":"69ebd1386e2510270503f30c","slug":"bike-collides-with-cow-dumper-runs-over-young-woman-from-behind-death-ensues-aligarh-news-c-63-1-sali1025-104812-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गाय से भिड़ी बाइक, पीछे से डंपर ने युवती को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गाय से भिड़ी बाइक, पीछे से डंपर ने युवती को रौंदा, मौत
विज्ञापन
हाइवे पर हुई दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद
- फोटो : Samvad
अलीगढ़-कानपुर जीटी रोड हाईवे स्थित गांव मुगलगढ़ी के पास शुक्रवार रात करीब आठ बजे एक बाइक अचानक सामने आई गाय से टकरा गई। जिससे बाइक सवार मामा-भांजी सड़क पर गिर गए और पीछे से आ रहे डंपर की चपेट में आ गए। इस हादसे में बाइक सवार साक्षी (29) निवासी आगरा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
डंपर की टक्कर से हाइवे पर घूम रही एक गाय की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर घायल हो गई। बाइक सवार घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इस दौरान लगभग आधा घंटे तक हाइवे जाम रहा। पुलिस ने रास्ता साफ कराने के बाद यातायात सुचारू कराया।
पुलिस के अनुसार आगरा के खेड़िया मोड़ निवासी अनुज पुत्र रामप्रकाश अपनी भांजी साक्षी पुत्री राजू के साथ बाइक पर क्षेत्र के गांव कचौरा के ग्राम चितरपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक गांव मुगलगढ़ी के पास पहुंची, तभी बाइक के सामने एक गाय आ गई। बाइक तेज रफ्तार में होने के कारण चालक अनुज उसे देख नहीं सका और बाइक गाय से टकरा गई।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे। इसी दौरान सिकंदराराऊ से आ रहे एक अज्ञात डंपर ने घायल अवस्था में पड़ी साक्षी को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। डंपर चालक मौके से भाग गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आते जाते वाहन रास्ता बंद होने के चलते रुक गए। घटना के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
सूचना पर एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। सीओ जैनेंद्र नाथ अस्थाना भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जेसीबी की सहायता से एक मृत गाय को जीटी रोड से हटवाया और दूसरी गंभीर घायल गाय को इलाज के लिए भेजा।