{"_id":"68ee4533ef58516b48099c09","slug":"bihar-sampark-kranti-superfast-caught-fire-due-to-brake-binding-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में ब्रेक जाम होने से लगी आग, कोच में फैला धुआं, मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में ब्रेक जाम होने से लगी आग, कोच में फैला धुआं, मची खलबली
Tue, 14 Oct 2025 06:13 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 14 Oct 2025 06:13 PM IST
सार
महरावल में ट्रेन को करीब 15 मिनट तक रोका गया। इसके बाद ट्रेन को अलीगढ़ स्टेशन पर दोपहर 03:30 बजे रोका गया। ट्रेन रुकने पर यात्री कोच से नीचे उतर गए। करीब 20 मिनट बाद 03:50 बजे खामियों को दूर करने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान रूकी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट
- फोटो : संवाद
विस्तार
दिल्ली से बिहार जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में महरावल स्टेशन के पास 14 अक्तूबर को ब्रेक जाम होने से धुआं निकलने लगा। इससे ट्रेन के बोगी में धुआं फैल गया। इससे यात्रियों में खलबली मच गई। हालांकि, रेलवे स्टाफ ने तत्काल आग पर काबू पा लिया। ट्रेन को महरावल स्टेशन पर रोक कर जांच की गई। उसके बाद अलीगढ़ स्टेशन पर जांच-पड़ताल के बाद गंतव्य को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
पहियों की रगड़ के कारण चिंगारी उठने के साथ ही धुआं भी निकलने लगा। रेलवे स्टाफ को जानकारी हुई तो तत्काल आग बुझाने के उपकरणों की मदद से आग को बढ़ने से रोक लिया गया। इस पर टूंडला कंट्रोलर को जानकारी दी गई। महरावल में ट्रेन को करीब 15 मिनट तक रोका गया। इसके बाद ट्रेन को अलीगढ़ स्टेशन पर दोपहर 03:30 बजे रोका गया। ट्रेन रुकने पर यात्री कोच से नीचे उतर गए। करीब 20 मिनट बाद 03:50 बजे खामियों को दूर करने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि अलीगढ़ से निकलने के बाद टूंडला में भी गड़बड़ी आने के कारण ट्रेन को रोका गया था। यहां इसे ठीक कर एक टेक्निकल स्टाफ को ट्रेन से आखिरी गंतव्य के लिए भेजा गया ताकि रास्ते में खराबी आने पर कोई समस्या न हो। इसके चलते ट्रेन करीब 40 मिनट तक प्रभावित रही।
विज्ञापन