फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Big farmers are not doing potato extraction, the price is sky high

बड़े किसान नहीं कर रहे आलू की निकासी, दाम आसमान पर

Sat, 19 Sep 2020 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Big farmers are not doing potato extraction, the price is sky high
फुटकर बाजार में आलू 25 से 30, टमाटर 50 से 60 और प्याज 30 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। जिन घरों में पहले यही सब्जियां किलो में आती थीं, वहां अब आधा किलो और पाव भर में काम चलाया जा रहा है। आलू के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इसका बड़ा कारण यह है कि बड़े किसान कोल्ड स्टोर से आलू की निकासी नहीं कर रहे हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार ने आलू के दाम कम करने के लिए अधिकारियों से कहा है कि वह किसानों को समझाएं और कोल्ड स्टोर में रखा आलू बाजार में लाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

जिले के कोल्ड स्टोरों के भंडारण पर नजर डालें तो अब वहां केवल उन किसानों का आलू बचा है, जिनके 4000 से 5000 बैग (प्रति बैग-50 किलो) रखे हैं। ये वो किसान हैं, जो अभी भी मोटा मुनाफा कमाने की सोच रहे हैं क्योंकि नवंबर तक नया आलू बाजार में नहीं आएगा। इसलिए अभी उनके पास चालीस दिनों का मौका है। इन किसानों तक सरकार की बात तो पहुंच रही है लेकिन मानना या ना मानना उन पर निर्भर करेगा। इधर, छोटे किसानों ने अपना ज्यादतर आलू बेच दिया है। इन किसानों का केवल 20-25 प्रतिशत आलू ही बचा है, जो खुद के खाने और बीज के काम आएगा।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी नंद किशोर सहानिया ने बताया कि उन्नतशील किसानों को समझाया जा रहा है कि वह अपना आलू बाजार में लाएं, जिससे दाम कम हो सकें। नवंबर में दूसरे प्रांतों से आलू आने लगेगा। उसके बाद आलू के दाम स्थिर करने में मदद मिलेगी। जिले में टमाटर या प्याज का ऐसा भंडारण नहीं है, क्योंकि यहां पर टमाटर और प्याज का उत्पादन सीमित है। टमाटर व प्याज ज्यादा पैदा नहीं होने के कारण, बाहर से आने के कारण महंगे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में ये है आलू की स्थिति
जिले के अधिकांश कोल्ड स्टोरों से 55 से 57 प्रतिशत आलू निकल चुका है। 25 प्रतिशत बीज बचा है और शेष 20 प्रतिशत उन्नतशील किसान या व्यापारियों या आढ़तियों का है। बेसवा के कोल्ड स्टोरों में 80 प्रतिशत निकासी हो चुकी है। अलीगढ़ जिले में कुल 107 कोल्ड स्टोर हैं, जिसमें 99 में आलू भंडारण है। सात में मीट एक्सपोर्ट के आइटम भंडारित हैं। इस वर्ष 5.55 लाख मीट्रिक टन आलू भंडारित हुआ था, जिसमें 57 प्रतिशत निकल गया है।

3150 रुपये तक रहेगा आलू का बीज
इस वर्ष आलू की फसल से बेहतर मुनाफा चारों ओर चर्चा का विषय बना हुआ है, इसलिए आलू बोने के इच्छुक किसानों की तादाद बढ़ गई है। अभी से आलू के बीज के लिए आवेदनों की लाइन लगी है। लगभग 500 से ज्यादा आवेदन हो चुके हैं। जिला उद्यान अधिकारी नंद किशोर सहानिया बताते हैं कि आलू बीज की बढ़ती मांग की वजह से इस बार इसका रेट ज्यादा है। बीज 3100 से 3150 रुपये प्रति क्विंटल तक के भाव में रहने का अनुमान है। 20 सितंबर तक आवेदन लेंगे और 30 सितंबर के बाद लॉटरी निकाली जा सकती है। फिलहाल, विभाग में किसानों के आवेदन लेकर उनको नंबर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed