{"_id":"5700266b4f1c1bf201f00309","slug":"bier-effigies-of-fm-sound-gt-road-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्त मंत्री के पुतले की अर्थी फूंकी, जीटी रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्त मंत्री के पुतले की अर्थी फूंकी, जीटी रोड जाम
अलीगढ़/ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
राोड जाम
- फोटो : रूपेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोने की खरीदफरोख्त पर एक फीसदी एक्साइज ड्यूटी के विरोध में चल रही हड़ताल का एक महीना पूरा हो गया है। पूरे देश में धरना प्रदर्शन कर रहे सराफा व्यवसायियों के समर्थन में अब कई राजनीतिक दल और दूसरे संगठन भी आ गए हैं। शनिवार को अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट ने सैकड़ों व्यापारियों के साथ केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के पुतले की अर्थी निकाल कर उसका अंतिम संस्कार किया और एक घंटे तक अंदरूनी जीटी रोड जाम रखा।
जिससे सैकड़ों वाहनों की कतारें लग गईं। चिलचिलाती धूप में राहगीरों को भी परेशान होना पड़ा। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप गंगा के नेतृत्व में मनीष अग्रवाल, जफर सईद, विनोद गुप्ता, मो.इमरान, राजेंद्र कोल, राजेश खन्ना, लक्ष्मीनारायण, रत्नाकर आर्य, प्रदेश संयुक्त महामंत्री चंद्र किशोर आदि के साथ व्यापारियों ने रेलवे रोड, मीरीमल प्याऊ, कंपनी बाग, पुराना बस अड्डा से वित्त मंत्री के पुतले की अर्थी निकाली और मालगोदाम पर दहन किया। सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने बताया कि तीन अप्रैल को सराफा व्यापारी बंद को सफल बनाने के लिए वाहन रैली निकालेंगे।
सराफा कारोबारी एक्साइज ड्यूटी को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। जिसके समर्थन में चार अप्रैल को अलीगढ़ बंद को सफल बनाने के लिए सभी व्यापार संगठन लामबंद हो गए हैं। बंद को सफल बनाने के लिये विभिन्न संगठनों ने महानगर में वाहन रैली निकाली और केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये ग्रामीण इलाकों एवं अन्य जनपदों में भी जनसंपर्क किया गया। चार अप्रैल के अलीगढ़ बंद के समर्थन में प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को इंदिरा मार्केट से रेलवे रोड, मिरीलाल की प्याऊ, अब्दुल करीम चौराहा, फूल चौराहा, ऊपरकोट, देहली गेट चौराहे से कनवरीगंज, महावीरगंज, बारहद्वारी होते हुए सराय हकीम जीटी रोड एक वाहन रैली निकाली। इस दौरान व्यापारियों से बंद को समर्थन देने की अपील की गई। इस मौके पर प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानचंद्र वार्ष्णेय, प्रांतीय संगठन मंत्री मास्टर ओम प्रकाश, प्रांतीय मंत्री अनिल सेंचुरी, जिला चेयरमैन सरदार ढाल सिंह, जिला चेयरमैन सरदार ढ़ाल सिंह, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय, जिला महामंत्री ठा. राजीव सिंह, महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद आरबी, राजकुमार गुप्ता ने व्यापारियों से एकजुट होकर बंद को सफल बनाने की अपील की।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानचंद्र वार्ष्णेय ने शनिवार को एटा, हाथरस, सिकंदराराऊ, पटियाली, जैथरा, अलीगंज, मैनपुरी, फि रोजाबाद का दौरा कर स्थानीय व्यापार मंडल अध्यक्ष, महामंत्री व क्षेत्रीय इकाइयों के पदाधिकारियों से प्रदेश बंद पर समर्थन मांगा। इधर हैल्पिंग हेंड सोसायटी के अध्यक्ष जय गोपाल वीआईपी ने अलीगढ़ बंद के समर्थन की घोषणा की। बैठक में अमित मित्तल, हरी किशन, मनीष डबल नाइन, पदम वार्ष्णेय, विपिन मित्तल, दीपक यादव, मयंक वार्ष्णेय, रंजीत शर्मा आदि शामिल रहे।
ब्रज औद्योगिक व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष जय गोपाल वीआईपी और सौरभ अग्रवाल सिक्ससंस के नेतृत्व में एक रैली रेलवे रोड कार्यालय से सांसद सतीश गौतम के कार्यालय तक गई। जिसमें मनीष डबल नाइन, संदीप मित्तल, संदीप बैट्री, विपिन मित्तल, अमित मित्तल, पदम वार्ष्णेय, आलोक गर्ग, कपिल अग्रवाल आदि उपस्थित थे। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष कमल गुप्ता के नेतृत्व में अलीगढ़ बंद को सफल बनाने के लिये इगलास, गोड़ा, गोरई, जट्टारी, खैर, सौफा नहर में जनसंपर्क कर समर्थन जुटाया गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के महानगर महामंत्री राज सहपऊ के नेतृत्व में हुई बैठक में महानगर अध्यक्ष राजकुमार प्रिंस, नूर उल अमीन, प्रदेश उपाध्यक्ष रवि वर्मा, मंडल अध्यक्ष शीपू सर्राफ, तारिक आदि ने भी बंद को समर्थन करने का ऐलान किया।