फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bhimpur-Ibrahimpur uproar

भीमपुर-इब्राहिमपुर बवाल: जांच के लिए समिति गठित, तीन दिन में देगी रिपोर्ट, बवालियों से होगी नुकसान की भरपाई

Thu, 30 Jan 2025 11:48 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 30 Jan 2025 11:48 AM IST
सार

इस बवाल में पुलिस को ही सबसे ज्यादा क्षति हुई है। पुलिस के 11 वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया है। एसएसपी संजीव सुमन ने बताया कि नुकसान की भरपाई भीड़ से की जाएगी।

विज्ञापन
Bhimpur-Ibrahimpur uproar
भीमपुर इब्राहिमपुर गांव में बवाल के बाद बंद दुकानें - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में थाना रोरावर क्षेत्र के भीमपुर इब्राहिमपुर में 28 जनवरी को ग्राम समाज की जमीन से आंबेडकर की प्रतिमा हटाने को लेकर हुए विवाद में प्रशासन ने एसडीएम कोल के नेतृत्व में जांच समिति गठित कर दी है। यह समिति तीन दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

भीमपुर इब्राहिमपुर की घटना के बाद प्रशासन जिले में अन्य स्थानों पर लगी आंबेडकर प्रतिमाओं को लेकर भी सतर्क है। इसके लिए स्थानीय खुफिया इकाइयों (एलआईयू) को निर्देशित कर दिया गया है। अवांछनीय तत्वों पर सख्ती से नजर रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है। घटना की जांच एसडीएम कोल करेंगे। इसके अलावा गांव सहित आसपास पूरी चौकसी रखी जा रही है। जिले में जहां भी आंबेडकर प्रतिमाएं स्थापित हैं, वहां पर भी सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद प्रशासन आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बुजुर्ग महिला की माैत की अफवाह उड़ी

बवाल में गिरकर 70 वर्षीय कैलाशी देवी घायल हो गई थीं। जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें महिला की मृत्यु हो जाने के संबंध में झूठी व भ्रामक खबर फैल गई। सीओ जयशंकर प्रसाद ने बताया कि इस तरह की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि गांव में पूर्ण रूप से शांति बनी हुई है। 
भीमपुर इब्राहिमपुर गांव में बवाल के बाद ड्रोन कैमरे से दिखता गांव
बवालियों से होगी नुकसान की भरपाई

इस बवाल में पुलिस को ही सबसे ज्यादा क्षति हुई है। पुलिस के 11 वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया है। एसएसपी संजीव सुमन ने बताया कि नुकसान की भरपाई भीड़ से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed