फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bhavishya Jyoti Medhavi Samman

मेहनत रंग लाई, सम्मान पाकर मेधा मुस्कराई

Fri, 26 Aug 2022 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Bhavishya Jyoti Medhavi Samman
सम्मानित मेधावी विद्यार्थी। - फोटो : CITY OFFICE
अमर उजाला और मंगलायतन यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भविष्य ज्योति मेधावी सम्मान कार्यक्रम में यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई के मेधावियों को मेडल और प्रमाण देकर सम्मानित किया गया। मेधावियों की मेहनत रंग लाई और सम्मान पाकर मुस्कराए। मुख्य अतिथि एसपी ग्रामीण पलाश बंसल ने कहा कि जिंदगी में अंकों के साथ व्यक्तित्व का निर्माण भी जरूरी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विजडम पब्लिक स्कूल में सुबह 10 बजे से ही मेधावियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। पहले मेधावियों का पंजीकरण किया गया। इसके बाद एक - एक करके सैकड़ों विद्यार्थाी स्कूल के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में उपस्थित हुए । जितनी छात्र - छात्राओं की भीड़ अंदर थी, उतनी ही अभिभावकों की भीड़ स्कूल के प्रवेशद्वार पर थी। मेधावियों को जब मेडल और प्रमाण पत्र दिए गए, तो वह खिलखिला उठे। मुख्य अतिथियों व अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष मां सरस्वती शारदे की वंदना के साथ दीप प्रज्ज्वलित किया गया । मंगलायतन यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ मार्केटिंग मैनेजर प्रताप सिंह ने कहा कि अंक भी जरूरी हैं और वक्त के साथ बदलती तकनीक को भी अपनाना होगा।
विज्ञापन

युवा अधिकारी के साथ सेल्फी लेने की होड़
युवा आईपीएस अधिकारी पलाश बंसल के साथ सेल्फी लेने के लिए छात्र-छात्राओं में होड़ मच गई। कभी छात्र-छात्राओं ने स्वयं सेल्फी ली, तो कभी छात्रों के अनुरोध पर उन्होंने उनके साथ सेल्फी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अतिथियों के बोल
मेधावी सम्मान कार्यक्रम में जिन बच्चों को सम्मानित किया गया, वह उसके काबिल थे। अपनी मेहनत से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। इसी तरह मेहनत करते रहें और तरक्की के मार्ग पर बढ़ते रहे।

-पलाश बंसल, एसपी ग्रामीण
बच्चों ने कड़ी मेहनत करके स्वयं को अन्य विद्यार्थियों से बेहतर साबित किया है। मैं तो इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। इसी तरह अपनी पढ़ाई पर फोकस रखें और एक सफल और अच्छा इंसान बनें।
-प्रो. राकेश कुमार शर्मा, निदेशक, इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एजूकेशन एंड रिसर्च, मंगलायतन यूनिवर्सिटी
इनका भी हुआ स्वागत
विजडम पब्लिक स्कूल के संचालक प्रमोद गुप्ता, उमेश गुप्ता, डिप्टी डायरेक्टर नितिन गुप्ता, अतिन गुप्ता का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed