{"_id":"5fcd31e98ebc3ecfb028009f","slug":"bharat-band-ask-support-from-factory-owner-transporter-and-businessman-city-office-news-ali2504947103","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्टरों, व्यापारियों, उद्योगपतियों और कारखाना संचालकों से समर्थन की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्टरों, व्यापारियों, उद्योगपतियों और कारखाना संचालकों से समर्थन की अपील
विज्ञापन
दिल्ली बॉर्डर चिल्ला गांव में भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट व भानु गुट के आंदोलन में विरोध प्रदर?
- फोटो : CITY OFFICE
भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रविवार को नोएडा दिल्ली चिल्ला बॉर्डर पर चल रहे धरना प्रदर्शन में शामिल होकर किसानों का उत्साहवर्धन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भानु प्रताप सिंह और प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के साथ मौके पर ही आगामी आठ दिसंबर को भारत बंद को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। भानु गुट के लोग सोमवार को ट्रांसपोर्ट, व्यापारियों, किसानों, उद्योगपतियों और कारखाना संचालकों से बंद का समर्थन करने के लिए संपर्क और संवाद करेंगे। किसानों ने कहा कि आज अन्नदाता संकट में है, उनका साथ दें।
प्रदेश उपाध्यक्ष जैकी ठाकुर ने बताया कि जेवर टोल पर किसानों को धरना प्रदर्शन में जाने से रोका जा रहा है, जिन वाहनों पर भारतीय किसान यूनियन भानु का लोगो या स्टीकर भी लगा है, उसे आगे नहीं बढ़ने दिया जा रहा है। सरकार भाकियू भानु गुट से डर गई है। इसलिए उनके कार्यकर्ताओं और किसानों को धरना प्रदर्शन में शामिल नहीं होने दिया जा रहा है।
प्रदेश महासचिव डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह ने कहा कि भानु गुट के कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेंगे। जब तक किसानों की मांगें नहीं मानी जाती, ये गुट संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने अलीगढ़ की जनता, किसानों एवं व्यापारियों से अपील की है कि आठ दिसंबर को देशव्यापी बंद में किसानों का सहयोग करें। अपने प्रतिष्ठान बंद रखें क्योंकि किसान अन्नदाता है। अन्नदाता आज दुखी हैं। इसलिए इस देशव्यापी बंद में सभी सहयोग करें। किसी राजनीतिक पार्टी के दबाव में काम न करें।
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष बबलू प्रधान ने कहा कि सात दिसंबर सोमवार दोपहर 12 बजे अलीगढ़ के पदाधिकारियों की बैठक में आठ दिसंबर की तैयारियों को लेकर बैठक होगी। जिसमें तय होगा कि किसानों के देशव्यापी बंद को कैसे सफल बनाया जाए..? सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी कि वह अपने-अपने क्षेत्र में व्यापारियों, ट्रांसपोटर्रों एवं अन्य साथियों से बंद में सहयोग प्राप्त करने के लिए संवाद और संपर्क करें।
दिल्ली में प्रदर्शन में शामिल हुए अलीगढ़ वाले
तीन नये कृषि कानूनों के विरोध में नोएडा दिल्ली बॉर्डर पर ग्यारहवें दिन रविवार को जारी रहे किसानों के धरना प्रदर्शन में अलीगढ़ से दर्जनों किसान शामिल हुए। जिसमें देवेंद्र पाल सिंह, चंद्रपाल सिंह बघेल, अशोक सिंह, डैनी ठाकुर, सुनील कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामगोपाल शर्मा, विकास लोधी, सतीश कुमार सुधीर, कुमार जय सिंह, श्रवण कुमार बघेल, अजीत बालियान, सुमित, अनिल आदि रहे।