{"_id":"67d2aacd318301b6ce0245ca","slug":"bhanja-threw-acid-on-mama-six-people-including-two-women-got-burnt-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: भांजे ने मामा पर फेंका तेजाब, दो महिलाओं समेत छह झुलसे, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: भांजे ने मामा पर फेंका तेजाब, दो महिलाओं समेत छह झुलसे, आरोपी गिरफ्तार
Thu, 13 Mar 2025 03:22 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 13 Mar 2025 03:22 PM IST
सार
अय्यूब का उसके भांजे शोएब से विवाद हो गया था। शोएब ने अय्यूब के बच्चों पर घर में से रुपये चोरी करने का आरोप लगाया। इस पर दोनों में गाली-गलौज हो गई। अय्यूब उसकी शिकायत करने परिजनों के पास गया। वहां से लौटते में रास्ते में ही शोएब ने तेजाब से भरी कट्टी उड़ेल दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में सासनी गेट क्षेत्र के कासिम नगर में 12 मार्च दोपहर दो पक्षों में हुए विवाद में भांजे ने मामा पर तेजाब फेंक दिया। इसमें दो महिलाओं समेत छह लोग झुलस गए। इनमें चार पड़ोसी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कासिमनगर के अय्यूब का उसके भांजे शोएब से विवाद हो गया था। शोएब ने अय्यूब के बच्चों पर घर में से रुपये चोरी करने का आरोप लगाया। इस पर दोनों में गाली-गलौज हो गई। अय्यूब उसकी शिकायत करने परिजनों के पास गया। वहां से लौटते में रास्ते में ही शोएब ने तेजाब से भरी कट्टी उड़ेल दी। इसमें अय्यूब, उनकी पत्नी मुन्नी के अलावा वहां खड़े पड़ोसी अल्फेज, मोहम्मद फैज, मोहम्मद फैजान, रूमा पत्नी सलमान भी झुलस गए। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
सभी को पहले जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। बाद में पुलिस ने इलाके के लोगों की मदद से शोएब को पकड़ लिया। इधर, घायल पक्ष के अल्फेज की ओर से मुकदमा कराया है। मुकदमे में शोएब के साथ उसके पिता शहजाद व छोटे भाई शादान को भी आरोपी बनाया है। पुलिस ने उन दोनों को भी हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
निकिल फैक्टरी से तेजाब लाना स्वीकारा
पुलिस पूछताछ में शोएब ने स्वीकार किया है कि वह निकिल फैक्टरी में काम करता है। वहीं से तेजाब की कट्टी उठाकर लाया था। उस समय उसे साथी मजदूरों ने रोका भी था। लेकिन, वह गुस्से में चला आया। पुलिस ने कट्टी भी बरामद कर ली है। सीओ प्रथम मयंक पाठक ने कहा कि तेजाब फेंकने से छह लोग झुलसे हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमे में जांच की जा रही है।