फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bhakia performed at Gabhana toll plaza, vehicles left for free for one hour

Aligarh: गभाना टोल प्लाजा पर भाकिए ने किया प्रदर्शन, एक घंटे तक फ्री में निकले वाहन

Mon, 19 Sep 2022 01:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 19 Sep 2022 01:24 AM IST
सार

भारतीय किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सज्जन सिंह के नेतृत्व में रविवार को महिला व पुरुष पदाधिकारी टोल प्लाजा पर पहुंच गए। बूथ के बीच में फर्श डालकर टोल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Bhakia performed at Gabhana toll plaza, vehicles left for free for one hour
टोल बूथों को हटाकर टोल फ्री कराती महिला पदाधिकारी। संवाद - फोटो : GABHANA

विस्तार

गभाना टोल प्लाजा पर वाहनों को मैसेज के जरिये फ्री निकलवाने, टोल कर्मचारियों द्वारा अभद्रता किए जाने को लेकर रविवार को भारतीय किसान एकता संघ (फौजी) गुट के पदाधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन कर टोल को एक घंटे तक फ्री करा दिया। इस दौरान सैकड़ों वाहन बिना टोल दिए गुजर गए। पुलिस के समझाने व टोल मैनेजर के माफी मांगने पर पदाधिकारी धरने से उठे। उसके बाद मांगों को लेकर टोल मैनेजर को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


भारतीय किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सज्जन सिंह के नेतृत्व में रविवार को महिला व पुरुष पदाधिकारी टोल प्लाजा पर पहुंच गए। बूथ के बीच में फर्श डालकर टोल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब एक घंटे तक महिला पदाधिकारियों ने टोल को फ्री करा दिया।
विज्ञापन


इसे लेकर टोल कर्मी व भाकिए संघ के पदाधिकारियों में नोकझोंक भी हुई। पदाधिकारियों का आरोप है कि पिछले दिनों टोल मैनेजर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का परिचय देने के बाद भी अभद्रता की थी। हंगामे की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक गभाना आदेश पाल सिंह व चंडौस प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने टोल मैनेजर के माफी मांगने, टोल से दस किलोमीटर दूरी तक के किसानों एवं पदाधिकारियों से टोल न वसूलने, किसान नेताओं द्वारा टोल कंट्रोल रूम में मैसेज के जरिये गाड़ियों को निकालने और टोल पर यूनियन के किसी भी पदाधिकारी से अभद्रता न किए जाने की मांग रखी।


टोल मैनेजर सोमवीर सिंह ने किसान नेताओं से माफी मांगने के साथ ही उनकी मांगों को जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया। उसके बाद पदाधिकारियों ने धरना समाप्त किया। इस दौरान मुकेश शर्मा, भूरा शर्मा, अनीता चौहान, पिंकी शर्मा, आरएन शर्मा, सुनील राघव, भूरा शर्मा, ठा. सोमवीर सिंह, योगेश, चंद्रमोहन सारस्वत, अंजली देवी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed