फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bhagwat visit to Aligarh

भागवत का अलीगढ़ प्रवास: पांच दिन तक ब्रज और मेरठ प्रांत को मथेंगे संघ प्रमुख, उनसे मिलेंगे संघर्ष के साथी

Sun, 13 Apr 2025 01:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 13 Apr 2025 01:36 PM IST
सार

17 अप्रैल से 21 अप्रैल तक संघ प्रमुख मोहन भागवत ब्रज प्रांत के प्रवास के तहत अलीगढ़ में रहेंगे। ब्रज और मेरठ प्रांत में संघ की गतिविधियों की स्थिति पर मंथन किया जाएगा। वर्तमान में इन दोनों प्रांतों में कितनी शाखाएं हैं, किन क्षेत्रों में शाखाओं की स्थिति कम है। किस तरह वहां शाखाओं की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

विज्ञापन
Bhagwat visit to Aligarh
मोहन भागवत, आरएसएस प्रमुख - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत अलीगढ़ में पांच दिन तक पश्चिमी यूपी को मथेंगे। वह ब्रज और मेरठ प्रांत के पदाधिकारियों को 'हर घर में संघ' का मंत्र देंगे। शताब्दी वर्ष में प्रत्येक घर में संघ की पहुंच होने के अभियान के तहत आरएसएस ने रणनीति तैयार की है। इसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर संघ की शाखाएं लगाने का लक्ष्य है।

विज्ञापन


वर्ष 2025 संघ के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि 1925 में संघ की स्थापना हुई थी। इसलिए शताब्दी वर्ष में संघ का प्रयास प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर दस्तक देना है। इसलिए रणनीति भी तैयार की गई है। इन दिनों उत्तर प्रदेश में संघ प्रमुख मोहन भागवत के प्रवास चल रहे हैं। इसी के तहत 17 अप्रैल से 21 अप्रैल तक संघ प्रमुख ब्रज प्रांत के प्रवास के तहत अलीगढ़ में रहेंगे। यहां केशव सेवाधाम में संघ प्रमुख तथा ब्रज प्रांत के पदाधिकारी रुकेंगे।
विज्ञापन


ब्रज और मेरठ प्रांत में संघ की गतिविधियों की स्थिति पर मंथन किया जाएगा। वर्तमान में इन दोनों प्रांतों में कितनी शाखाएं हैं, किन क्षेत्रों में शाखाओं की स्थिति कम है। किस तरह वहां शाखाओं की संख्या बढ़ाई जा सकती है। किन-किन क्षेत्रों में संघ के अनुकूल वातावरण नहीं है और किस तरह वहां वातावरण अनुकूल बनाया जा सकता है। उन कारणों पर भी विचार किया जाएगा, जिनके कारण वातावरण संघ के अनुकूल नहीं है। किन-किन क्षेत्रों में आर्थिक स्थिति कमजाेर है और किस तरह के सेवा कार्यों की जरूरत है। इन सभी बिंदुओं पर पांच दिन मंथन किया जाएगा। इसका लक्ष्य संघ के अनुकूल स्थिति बनाना है, जिससे वहां शाखाओं की संख्या बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में इन दिनों जातिवाद को लेकर राजनीति हो रही है। इसके पीछे राजनीतिक दलों का टारगेट उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव हैं। अब प्रदेश में प्रवास कर रहे संघ प्रमुख मोहन भागवत भी जातिवाद पर प्रहार करते दिखाई दे रहे हैं।

संघ प्रमुख से मिलेंगे संघर्ष के साथी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में ऐसे बुजुर्ग स्वयंसेवकों की भी बड़ी संख्या है, जिन्होंने संघर्ष का समय देखा है। शासन स्तर पर प्रतिकूल परिस्थिति और आर्थिक संकट को झेलते संघ के लिए कार्य किया। जेल भी गए तथा पुलिस का उत्पीड़न भी सहा। ब्रज प्रांत के ऐसे स्वयंसेवक संघ प्रमुख से मिल सकते हैं। बताया जा रहा है कि इसके लिए ऐसे स्वयंसेवकों की सूची बनाई जा रही है जिनकी संघ प्रमुख से भेंट होगी। सह प्रांत प्रचार प्रमुख कीर्ति कुमार ने बताया कि संघ प्रमुख के आगमन को लेकर तैयारियां जारी हैं। कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की भी सर संघचालक से भेंट हो सकती है।

एटा में आरएसएस की बैठक आज से
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ब्रज प्रांत की बैठक रविवार को एटा में होगी, जिसमें ब्रज प्रांत के अलीगढ़, आगरा और बरेली मंडल के जिलों के संघ के पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक दो दिन चलेगी। बताया जा रहा है कि संघ ही हाल ही में बंगलूरू में हुई प्रतिनिधि सभा की बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी पदाधिकारियों को दी जाएगी। इसके अलावा ब्रज प्रांत में चल रही संघ की गतिविधियों के डाटा एकत्र किया जाएगा, जिसे अलीगढ़ में 17 से 21 अप्रैल तक होने वाले संघ प्रमुख मोहन भागवत के प्रवास के दौरान प्रस्तुत किया जाएगा। संघ के सह प्रांत प्रचार प्रमुख कीर्ति कुमार ने बताया कि बैठक में ब्रज प्रांत के सभी मुख्य पदाधिकारी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed