{"_id":"65a420647e63eee06303f95f","slug":"bhagva-bike-yatra-in-kaudiaganj-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: कौडियागंज में निकली भगवा बाइक यात्रा, रामलाल के वास्ते खाली कर दो रास्ते के जयघोषों से गूंजा कस्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: कौडियागंज में निकली भगवा बाइक यात्रा, रामलाल के वास्ते खाली कर दो रास्ते के जयघोषों से गूंजा कस्बा
Sun, 14 Jan 2024 11:27 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 14 Jan 2024 11:27 PM IST
सार
भगवा बाइक यात्रा रैली कौड़ियागंज से शुरू होकर गांव शाहगढ़, नगरिया पट्टी चाहरम, गंगागढ़, रायपुर मनीपुर, जिरौली हीरासिंह आदि स्थानों पर पहुंची। जगह-जगह रामभक्तों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
कौडियागंज में निकली भगवा बाइक यात्रा
- फोटो : संवाद
विस्तार
अयोध्या में होने जा रहे राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 14 जनवरी को कस्बा कौडियागंज में रामभक्तों द्वारा भगवा बाइक यात्रा रैली निकाली गई। जिसका शुभारंभ अलीगढ़ से आए युवा भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय एवं नगर पंचायत के चैयरमेन पति कुलदीप सिंह लोधी ने झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवा बाइक यात्रा रैली कौड़ियागंज से शुरू होकर गांव शाहगढ़, नगरिया पट्टी चाहरम, गंगागढ़, रायपुर मनीपुर, जिरौली हीरासिंह आदि स्थानों पर पहुंची। जगह-जगह रामभक्तों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय ने कहा कि शहर से लेकर गांव देहात तक सभी रामभक्त अयोध्या मानकर 22 जनवरी को अपने पास के मंदिरों में पूजा पाठ करें और अपने घरों में दीप जलाकर दीपावली मनायें।
विज्ञापन
यात्रा में चैयरमेन पति कुलदीप लोधी, राधेश्याम सोनी, संजय महाजन, संजीव जैन, नीरज शर्मा, गौरव सिंह, शिवा गोड, संजय गोस्वामी,वीरू वाल्मीकि,अखिलेश महाजन, नरेंद्र कश्यप, दीपांशु वार्ष्णेय, बिट्टू वार्ष्णेय, तीक्ष्णपाल समेत आदि मौजूद रहे।