फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Behan Ji's Birthday at Aligarh

बहन जी को 5वीं बार सीएम बनाएंगे : जयवीर

Sat, 16 Jan 2016 01:49 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Sat, 16 Jan 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
Behan Ji's Birthday at Aligarh
बहन जी तुम जियो हजारों साल, साल के दिन हो पचास हजार..। इसी नारे और भावना के साथ बसपा सुप्रीमो और पूर्व सीएम मायावती का 60वां जन्मदिन बसपाईयों ने धूमधाम से मनाया। यहां नुमाइश मैदान में मायावती का जन्मदिन जनकल्याण दिवस के रूप में पू्रे उत्साह के साथ विशाल केक काट कर मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व कबीना मंत्री व एमएलसी ठा. जयवीर सिंह ने बसपाइयों से विधानसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया और कहा कि जंगलराज का खात्मा कर बहन जी को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लें।
विज्ञापन


पूर्व कबीना मंत्री ने कहा कि सब लोग वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव की बात कह रहे हैं लेकिन चुनाव इसी साल भी हो सकते हैं। चुनाव का बिगुल बज चुका है।  ऐसे में सभी कार्यकर्ता अभी से चुनाव में जुटकर जिले की सातों विधानसभा सीटों को जिताकर बहन जी की झोली में डाल दें। उनके जन्मदिन पर यही असली तोहफा होगा। उन्होंने सपा शासन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सपा के शासनकाल में थानों में रेप हो रहे हैं। सड़कों पर हत्याएं हो रही है। उत्तर प्रदेश क्राइम प्रदेश बन गया है। पूरे प्रदेश में अंधेर नगरी, चौपट राजा जैसी स्थिति है।
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा को भी कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि हर बार चुनाव निकट आते ही भाजपा को श्रीराम मंदिर याद आता है। मंदिर मसजिद के नाम पर लोगों को बांटा जा रहा है। नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के समय तरह-तरह के लुभावने वादे जनता से किए थे लेकिन भाजपा अब इन्हें भूलती जा रही है। लोगों से अच्छे दिन की बात कही थी लेकिन जनता के अच्छे दिन नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री ने सभा में कहा कि जिला पंचायत चुनाव की जीत हर बसपा कार्यकर्ता और जनता की जीत है। उन्होंने विरोधियोें को चेतावनी देते हुए कहा कि वह पार्टी के अनुशासित सिपाही हैं और मर्यादा में रहते हैं लेकिन यदि कोई अमर्यादित व्यवहार करेगा तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रैली में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह नीटू ने अपनी जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं और पूरे जिले की जनता को दिया। उन्होंने कहा कि वह व उनका पूरा परिवार जनता की सेवा के लिए संकल्पित है। पार्टी के कार्यकर्ता से लेकर हर आम आदमी के लिए वह हर समय उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed