{"_id":"462a9f2ead708c3aefc88462e0dd8f34","slug":"before-prdani-election-siez-of-18-million-wine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानी के चुनाव से पहले पकड़ी 18 लाख की शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानी के चुनाव से पहले पकड़ी 18 लाख की शराब
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Sat, 05 Dec 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानी के चुनावों से पहले आबकारी विभाग की टीम ने खैर की सोफा नहर के पास चेकिंग के दौरान एक ट्रक पकड़ा। शराब तस्करों ने ट्रक में नीचे शराब की 220 पेटियां रख रखी थी।
उसके ऊपर तख्ते लगाकर बनाए गए चैंबर की छत पर ईंट रख दी थी, जिससे कोई इसकी पहचान न कर सके। बरामद माल की कीमत आबकारी विभाग ने करीब 18 लाख रुपये आंकी है। टीम ने इस मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
जिला आबकारी अधिकारी एनके यादव ने बताया कि आबकारी निरीक्षक मोहम्मद असलम की टीम ने सोफा नगर के पास चेकिंग की। चेकिंग के दौरान टप्पल की ओर से आ रहे ट्रक को रोका।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि ट्रक में हरियाणा की शराब की करीब 220 पेटियां विभिन्न ब्रांडों की रखी हुई थी। टीम ने भागने का प्रयास कर रहे चालक को दबोच लिया।
पूछताछ के दौरान दबोचे गए चालक ने अपना नाम प्रेम सिंह निवासी तिगांव फरीदाबाद बताया। चालक का कहना था कि उसे झुप्पा के पास ट्रक दिया गया था और वह उसे यह ट्रैक खैर के एक पेट्रोल पंप के पास छोड़ना था, जहां उसे अन्य लोग इसे कहीं लेकर जाते।
इसकी एवज में उसे एक हजार रुपये दिए गए थे। ट्रक में मिली आरसी पर गाड़ी मालिक का नाम जितेंद्र तंवर निवासी नूह मेवात लिखा हुआ था। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ अभियोग दर्ज करा दिया गया है।