फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BEd exams from today, law exams from five September

आरएमपीयू : आज से बीएड की परीक्षाएं, विधि की परीक्षाएं पांच से

Sat, 03 Sep 2022 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
BEd exams from today, law exams from five September
राजा महेेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) से संबद्ध अलीगढ़ मंडल के महाविद्यालयाें में बीएड की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो रही हैं, जबकि विधि की परीक्षाएं पांच सितंबर से शुरू होंगी। विवि प्रशासन का नकल विहीन और शुचितापूर्ण परीक्षाएं कराने पर जोर रहेगा।
विज्ञापन

बीएड-2021-22 की परीक्षा में 12,800 और बीएएलएलबी व एलएलबी-2021-22 की परीक्षा में 1,200 छात्र-छात्राएं शामिल होंगी। बीएड की परीक्षाएं 3,6,8,10,13,15,19 व 21 सितंबर को होगी। विधि की परीक्षाएं 5,7,9,12,14,16,20 व 22 सितंबर को होंगी। कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि जिन केंद्रों पर बीएड की परीक्षाएं होंगी, उन्हीं केंद्रों पर विधि की परीक्षाएं होंगी। परीक्षाएं दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक होंगी। नकल विहीन परीक्षा आयोजित कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इन परीक्षाओं के लिए 18 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें विश्वविद्यालय प्रशासन ने अलीगढ़ के वीरांगना अवंतीबाई गवर्नमेंट राजकीय डिग्री कॉलेज अतरौली, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज खैर, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज छर्रा, डीएस कॉलेज अलीगढ़, श्री वार्ष्णेय कॉलेज अलीगढ़, टीकाराम कन्या महाविद्यालय अलीगढ़, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज जलेसर एटा, जेएलएन पीजी कॉलेज एटा, जनता डिग्री कॉलेज परसौं एटा, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज कुरसंडा सादाबाद हाथरस, पीसी बागला कॉलेज हाथरस, आरडी कन्या महाविद्यालय हाथरस, सरस्वती डिग्री कॉलेज हाथरस, गुंजडुंडवारा कॉलेज गुंजडुंडवारा कासगंज, केए पीजी कॉलेज कासगंज, शारदा जौहरी कन्या महाविद्यालय कासगंज, राजकीय महाविद्यालय टप्पल अलीगढ़, राजकीय महाविद्यालय थरगवां एटा, महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय सिकंदराऊ हाथरस शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed