फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Beautification of Nada bridge crossroads will be done on the theme of locks

अलीगढ़ : ताले की थीम पर होगा नादा पुल चौराहे का सौंदर्यीकरण

Tue, 08 Mar 2022 01:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
Beautification of Nada bridge crossroads will be done on the theme of locks
मैरिस रोड चौराहे के बाद शहर के अन्य चौक-चौराहे का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। ताले की थीम पर नादा पुल चौराहे का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त घंटाघर एसबीआई बैंक स्थित तिराहे का भी सौंदर्यीकरण का काम शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त गौरव दयाल एवं स्मार्ट सिटी के सीईओ गौरांग राठी ने शहर के उद्यमियों एवं व्यापारियों से चौक-चौराहे का सौंदर्यीकरण कराने का आह्वान किया था। उसके बाद ईएंडई द्वारा मैरिस रोड चौराहे का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। वहां पर फायर प्यूरीफायर भी लग रहा है। खास बात यह है कि कंपनी द्वारा चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण और देखभाल की जाएगी। स्मार्ट सिटी के पीआरओ ओमैर इफ्तिखार ने बताया कि प्रशांत ग्रुप द्वारा नादा पुल चौराहा एवं एसबीआई तिराहे की जिम्मेदारी ली गई है। जल्द काम शुरू होने वाला है। नादा पुल चौराहे का सौंदर्यीकरण ताले की थीम पर करने की योजना है। खैर रोड से अलीगढ़ शहर में प्रवेश करने वाले लोगों को अहसास होगा कि वह तालों की नगरी में आ गए हैं।
विज्ञापन

दो महीने के अंदर नकवी पार्क का काम शुरू होने की उम्मीद
दो महीने के अंदर नकवी पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य भी शुरू होने की उम्मीद है। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत करीब 19 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण करने की योजना बन गई है। इसके अतिरिक्त ठंडी सड़क का निर्माण भी होना है। ठंडी सड़क पर लाइटिंग की व्यवस्था होने से अंधेरा दूर हुआ है। युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र भी बन गया है। यहां पर वेंडिंग जोन, कुर्सी के साथ ही अन्य योजनाओं पर भी काम होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed