फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Beautification of Aligarh ghanta Ghar

Aligarh Nagar Nigam: घंटाघर में 10 करोड़ से बनेगा कैफेटेरिया, फाउंटेन भी लगेगा, लेजर शो भी होगा

Tue, 30 Dec 2025 02:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 30 Dec 2025 02:15 PM IST
सार

अलीगढ़ के घंटाघर का सुंदरीकरण शुरू हो गया है। घंटाघर में लेजर शो आकर्षण का केंद्र रहेगा। हिंदी और अंग्रेजी में 10 से 12 मिनट का लाइट-साउंड शो शहर के इतिहास, साहित्य आदि पर आधारित होगा। फाउंटेन और कैफेटेरिया विकसित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Beautification of Aligarh ghanta Ghar
घंटाघर में आधुनिक प्रोजेक्शन मैपिंग फाउंटेन कार्य का शिलान्यास - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ शहर के ऐतिहासिक घंटाघर पार्क में 10 करोड़ रुपये से कैफेटेरिया बनेगा और संगीतमय फाउंटेन भी लगाया जाएगा। इसके साथ ही यहां लेजर शो का भी इंतजाम रहेगा। फरवरी में कैफेटेरिया का कार्य कार्यदायी संस्था को पूरा करना है। कंपनी 10 वर्ष तक पार्क का रखरखाव करेगी। इसके बाद स्वामित्व नगर निगम को हस्तांतरित हो जाएगा।

विज्ञापन


नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि पीपीपी मॉडल में परियोजना विकसित होगी। घंटाघर में लेजर शो आकर्षण का केंद्र रहेगा। हिंदी और अंग्रेजी में 10 से 12 मिनट का लाइट-साउंड शो शहर के इतिहास, साहित्य आदि पर आधारित होगा। फाउंटेन और कैफेटेरिया विकसित किए जाएंगे। इसी के साथ घंटाघर नागरिकों के लिए नया मनोरंजन स्थल बनेगा। 29 दिसंबर को महापौर प्रशांत सिंघल, विधायक अनिल पराशर, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने सुंदरीकरण कार्य का शुभारंभ किया। 

विज्ञापन

यह परियोजना शहर को स्वच्छ, सुंदर, हरित और पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। घंटाघर की बढ़ी हुई सुंदरता से अलीगढ़ की नई पहचान बनेगी। -प्रशांत सिंघल, महापौर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed