{"_id":"5e7f7d218ebc3e72b85c25ae","slug":"beaten-to-police-dress-throne-pistol-snatch-aligarh-news-ali230167690","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में रहने को कहा तो पुलिस को पीटा, वर्दी फाड़ी, पिस्टल छीनने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में रहने को कहा तो पुलिस को पीटा, वर्दी फाड़ी, पिस्टल छीनने की कोशिश
विज्ञापन
लॉक डाउन होने पर अपने घरों को जाती महिलाएं।
- फोटो : CITY OFFICE
संवाद न्यूज एजेंसी, अकराबाद (अलीगढ़)।
शनिवार की शाम करीब चार बजे कौड़ियागंज कस्बा स्थित उमेश चंद्र इंटर कॉलेज के पास 20-25 की संख्या में बैठकर ताश खेल रहे लोगों को घरों में रहने के लिए समझाना पुलिस के लिए महंगा पड़ गया। इससे भड़के लोगों ने पुलिस कर्मियों से मारपीट शुरू कर दी। वर्दी फाड़ते हुए दरोगा की सरकारी पिस्टल छीनने की भी कोशिश की। सूचना पर फोर्स के साथ सीओ बरला मौके पर पहुंच गए। मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। 12 नामजद समेत 25 अज्ञात पर दरोगा की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।
जानकारी के अनुसार थाना कस्बा कौड़ियागंज पुलिस चौकी इंचार्ज लालबहादुर सिंह दो हमराह सिपाही सुभाष चंद्र व रविराज के साथ शाम चार बजे गश्त कर रहे थे। तभी उमेश चंद्र इंटर कालेज के पास कस्बे के 20-25 लोगों को एक साथ बैठकर ताश खेलते देख वहां पहुंच गए। लॉकडाउन की बात कहते हुए उन्होंने लोगों से अपने घरों के अंदर रहने की सलाह दी। आरोप है कि इसी बीच कुछ लोग पुलिस वालों से भिड़ गए और गाली-गलौज करने लगे। परिवार की महिलाओं को बुलाकर पुलिस वालों पर हमलावर हो गए। वर्दी फाड़ते हुए पुलिस वालों से मारपीट की। पिस्टल बचाने की कोशिश में चौकी इंचार्ज लाल बहादुर के साथ ही सिपाही रविराज मामूली रूप से चुटहिल हो गए। चौकी इंचार्ज ने एसओ को सूचना दी जिस पर एसओ सुनील कुमार के साथ ही सीओ बरला कर्मवीर सिंह फोर्स लेकर पहुंच गए। फोर्स को देखकर आरोपी भागने लगे। मौके से पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। एसओ सुनील कुमार के अनुसार पुलिस से बदसलूकी, दरोगा से पिस्टल छीनने की कोशिश आदि में 12 नामजद सहित करीब 25 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।