{"_id":"62ec21280da5dd0e203ddda8","slug":"bdc-and-gram-panchayat-members-election-city-office-news-ali2975283163","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्यों का हुआ चुनाव, आज होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्यों का हुआ चुनाव, आज होगी मतगणना
Fri, 05 Aug 2022 08:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 08:00 AM IST
सार
जिले में ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत के 42 पद रिक्त चल रहे थे। इनमें चार क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं 38 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद शामिल थे। क्षेत्र पंचायत चुनाव में धनीपुर के बरौठा के वार्ड 23 एवं बिजौली के पीढ़ौल-महमूदपुर में निर्विरोध चुनाव हो गया।
विज्ञापन
गंगीरी के गांव बूढागांव मतदान के लिए लाइन में लगीं महिलाएं
- फोटो : GANGIRI
विस्तार
ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत के रिक्त पदों के लिए बृहस्पतिवार को उपचुनाव हुआ। क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो पदों के लिए 50.72 एवं सात ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 60.16 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आज ब्लॉक स्तर पर मतों की गणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित होगा।
विज्ञापन
जिले में ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत के 42 पद रिक्त चल रहे थे। इनमें चार क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं 38 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद शामिल थे। क्षेत्र पंचायत चुनाव में धनीपुर के बरौठा के वार्ड 23 एवं बिजौली के पीढ़ौल-महमूदपुर में निर्विरोध चुनाव हो गया। ग्राम पंचायत के 38 में से 24 पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। सात पदों पर कोई नामांकन नहीं हुआ।
विज्ञापन
सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए गंगीरी के बूढा गांव में दो बूथों पर मतदान हुआ। यहां एक बूथ पर 819 में से 328 दूसरे बूथ पर 780 में से 541 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। टीकरी के वार्ड नंबर 31 के लिए तीन बूथों में एक बूथ पर 575 में से 288, दूसरे पर 761 में से 347 एवं तीसरे बूथ पर 318 में से 146 मतदाताओं ने मतदान किया। दोनों बीडीसी के लिए 50.72 प्रतिशत रहा। ग्राम पंचायत में कुल 13 सदस्य हैं।
विज्ञापन