फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Baspai Rajkumar Shammi join BJP

अलीगढ़ः खांटी बसपाई राजकुमार शम्मी भाजपा में शामिल

Thu, 07 Oct 2021 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Baspai Rajkumar Shammi join BJP
बसपा को अपने जिले में एक और तगड़ा झटका लगा है। बसपा अध्यक्ष मायावती के बेहद करीबी और 1980-81 से बसपा व वामसेफ से जुड़े अनुसूचित वर्ग में गहरी पैंठ रखने वाले बसपा नेता राजकुमार शम्मी बुधवार को भाजपाई हो गए। उन्होंने आगरा ब्रज क्षेत्र कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके पीछे उन्होंने पार्टी में पुराने व्यक्तियों को सम्मान न मिलना और बहन जी तक सही बात न पहुंचना बड़ा कारण बताया है।
विज्ञापन

राजकुमार शम्मी पार्टी में प्रदेश महासचिव से लेकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी तक में रह चुके हैं। बसपा शासन काल में उनका तगड़ा रसूख हुआ करता था। उनकी पत्नी मीना शम्मी राज्य महिला आयोग की सदस्य तक रहीं। वे खुद कई मंडलों के कोआर्डिनेटर तक रहे हैं। वे खुद बताते हैं कि पार्टी के लिए उन्होंने बहन जी के साथ वर्ष 1980-81 से काम किया और पार्टी को यहां तक लाने में जी तोड़ मेहनत की। मगर अब उन्हें या उन जैसे कार्यकर्ताओं को पार्टी में सम्मान नहीं मिल रहा। कुछ लोग ऐसे हैं जो सही बातें बहन जी तक नहीं पहुंचा रहे। एक लॉबी ऐसी है जो खुद को बहन जी समझने लगी है। इन्हीं तमाम बातों से उनका मन काफी समय से आहत था। काफी सोच विचार कर पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। उन्होंने भाजपा में शामिल होने की कोई शर्त नहीं रखी है। जो जिम्मेदारी पार्टी देगी, उसे निभाएंगे। बुधवार को आगरा में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान राज्य मंत्री जेएस धर्मेश, हाथरस के भाजपा नेता रामवीर भैय्या जी आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

अपने साथ इन्हें भी ले गए शम्मी
राजकुमार शम्मी के अनुसार उनके नेतृत्व में हाथरस के कई साल बसपा जिलाध्यक्ष रहे डॉ.बीडी सिंह, पीलीभीत के जिलाध्यक्ष रहे हरिराम गौतम, बरेली के वरिष्ठ नेता रामअवतार गौतम आदि ने भी पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजकुमार शम्मी का हमारी अध्यक्ष ने हमेशा सम्मान किया। पार्टी में कई-कई मंडलों पर बड़े-बड़े पदों पर रखा। इनकी पत्नी को सरकार में महिला आयोग का सदस्य बनाया। इनके बच्चों को भी पूरा सम्मान दिया। फिर भी इन्होंने अपने निजी स्वार्थ में सत्ता सुख भोगने के लिए पार्टी और समाज को धोखा दिया है, जिसका जवाब समाज समय आने पर जरूर देगा।-रतन दीप सिंह, बसपा जिलाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed