फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Barhasaini College Society elections today

Aligarh: बारहसैनी कॉलेज सोसाइटी चुनाव आज, 4800 मतदाता करेंगे मतदान, 22 दिसंबर को होगी मतगणना

Sun, 21 Dec 2025 01:13 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 21 Dec 2025 01:13 AM IST
सार

श्री बारहसैनी काॅलेज सोसायटी के चुनाव में आगरा, बदायूं, मुरादाबाद, हाथरस, कासगंज, एटा, खुर्जा, बुलंदशहर, चंदौसी, डिबाई, बहजोई, इस्लामनगर, बिल्सी, अहमदाबाद, नासिक, महाराष्ट्र, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर आदि जिलों के भी मतदाता शामिल हैं। कुछ मतदाता विदेश में भी हैं।

विज्ञापन
Barhasaini College Society elections today
बारहसैनी काॅलेज सोसायटी के चुनाव के बारे में जानकारी देते निर्वाचन अधिकारी भुवनेंद्र कुमार गुप्ता - फोटो : स्वयं

विस्तार

अलीगढ़ के श्री बारहसैनी काॅलेज सोसायटी का चुनाव 21 दिसंबर को होगा। एसवी कॉलेज के विधि विभाग में सुबह 9:30 बजे से मतदान होगा। इसमें 4800 सदस्य मतदान करेंगे। 22 दिसंबर को मतगणना होगी। 

विज्ञापन


मतदान के लिए 11 बूथ बनाए गए हैं। हर बूथ पर एक पीठासीन अधिकारी, एक प्रथम मतदान अधिकारी, एक द्वितीय मतदान अधिकारी, एक तृतीय मतदान अधिकारी होंगे। 22 दिसंबर को मतगणना होगी। 11 टेबल तैयार की गई है। एक मास्टर टेबल रखी गई है, जिस पर सभी टेबल का डाटा एकत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी भुवनेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि अलग-अलग पदों पर 30 नामांकन और सदस्य पद के लिए 33 नामांकन किए गए थे। नाम वापसी के बाद पदाधिकारी पद के लिए 15 और सदस्य पद के लिए 28 प्रत्याशी मैदान में हैं। सदस्य में दो पद अप्रवासियों के लिए आरक्षित है। प्रधान, वरिष्ठ उपप्रधान, कनिष्ठ उपप्रधान, वरिष्ठ उपसचिव, कनिष्ठ उपसचिव, कोषाध्यक्ष पद पर दो-दो प्रत्याशी आमने-सामने हैं। सचिव पद के लिए तीन प्रत्याशियों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सदस्यों के 28 प्रत्याशियों में से 14 प्रत्याशी चुने जाएंगे, जिनमें से 12 महानगर के सदस्य और दो अप्रवासी सदस्य चुने जाएंगे। पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे। आगरा, बदायूं, मुरादाबाद, हाथरस, कासगंज, एटा, खुर्जा, बुलंदशहर, चंदौसी, डिबाई, बहजोई, इस्लामनगर, बिल्सी, अहमदाबाद, नासिक, महाराष्ट्र, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर आदि जिलों के भी मतदाता शामिल हैं। कुछ मतदाता विदेश में भी हैं। वार्ता में अपर निर्वाचन अधिकारी गजेंद्र कुमार, सीए आलोक कुमार, अपर निर्वाचन महानिरीक्षक संजीव अटल , त्रिलोकीनाथ वार्ष्णेय, सहायक निर्वाचन अधिकारी विमल कुमार, पारितोष वार्ष्णेय, शिवचरन लाल, प्रियंका, कीर्ति, कुनाल आदि मौजूद रहे।

Trending Videos

ये प्रत्याशी हैं आमने -सामने

प्रधान
1- धीरेंद्र कुमार गुप्ता
2- डॉ. उमाशंकर वार्ष्णेय

वरिष्ठ उपप्रधान
1- प्रज्ञा वार्ष्णेय
2- सीए सचिन आर्य

उपप्रधान कनिष्ठ
1- आमोद कुमार महाशय
2- राजीव कुमार वार्ष्णेय

सचिव
1- सीए गौरव वार्ष्णेय
2- आकाशदीप वार्ष्णेय एडवोकेट,
3- गौरव वार्ष्णेय

वरिष्ठ संयुक्त सचिव
1- संदीप कुमार
2- मुकेश वार्ष्णेय

कनिष्ठ संयुक्त सचिव
1- स्वाति गुप्ता
2- घनेंद्र कुमार गुप्ता

कोषाध्यक्ष
1- राजीव कुमार वार्ष्णेय
2- अनूप कुमार गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed