फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bar Association

बार चुनाव : नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी

Thu, 17 Dec 2020 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bar Association
दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव में नाम वापसी की प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो गई। इसके बाद प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है। इस बार चुनाव में बेहद कड़ा मुकाबला होने जा रहा है। चुनाव अधिकारी ने अंतिम सूची जारी कर दी है, जिसके तहत अध्यक्ष पद पर 4 व सचिव पद पर 6 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी और एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जगदीश सारस्वत ने बताया कि नाम वापसी के बाद जो अंतिम सूची फाइनल हुई है। उसकेअनुसार अध्यक्ष पद पर बृजेश कुमार सिंह, ठाकुर रणवीर सिंह, संतोष कुमार वशिष्ठ और हेमेंद्र कुमार वार्ष्णेय अधिकृत प्रत्याशी हैं। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनुवेष गौतम और सुरेंद्र कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चेतन सिंह और उदयवीर सिंह राणा प्रत्याशी हैं। वहीं महासचिव पद पर कृष्ण पाल सिंह, संजय पाठक, अजय गौड़, अनूप कौशिक, शिवकुमार शर्मा और अनिल सेंगर प्रत्याशी हैं। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर विजय पाल सिंह, झरना चटर्जी और संतोष कुमार, संयुक्त सचिव प्रशासन के पद पर चतुर्वेदी गौतम, देव प्रकाश, वीनू गुप्ता और पवन रावत, संयुक्त सचिव प्रकाशन के पद पर रामवीर सिंह और ललित गौतम और संयुक्त सचिव पुस्तकालय के पद पर बृजेश कुमार और श्रीमती लक्ष्मी अधिकृत प्रत्याशी घोषित हुए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए एस रहमान, वेद प्रकाश शर्मा, दिनेश सिंह, प्रीति वार्ष्णेय, शेर सिंह सूर्यवंशी और सुरेश कुमार और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए राघवेंद्र शर्मा, देवेंद्र शर्मा और मोहम्मद असलम खान निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed