फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Banks will remain closed for three days

Bank Holiday: आज निपटा लें काम, तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, एटीएम में रहेगा कैश

Sat, 29 Mar 2025 02:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 29 Mar 2025 02:59 PM IST
सार

मार्च क्लोजिंग को लेकर तीन दिन लगातार बैंक बंद रहेंगी। जिले भर में स्थापित 285 एटीएम से नकदी निकासी में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। बैंक के सभी एटीएम में पर्याप्त कैश उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन
Banks will remain closed for three days
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया प्रतीकात्मक - फोटो : संवाद

विस्तार

बैंक से जुड़ा हुआ कोई काम है तो उसे 29 मार्च को ही निपटा लें, क्योंकि 30, 31 मार्च व 1 अप्रैल को बैंक शाखाओं में कार्य नहीं होंगे। 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश, 31 मार्च को संभावित ईद व 1 अप्रैल को बैंक लेखा बंदी के चलते बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। हालांकि 31 मार्च को केवल सरकारी विभागों के लेनदेन के लिए ही संबंधित बैंक शाखाएं खुलेंगी।

विज्ञापन


अलीगढ़ जिले में सरकारी दफ्तरों में वित्तीय वर्ष समाप्ति को लेकर लेखा जोखा बंदी का दबाव बढ़ गया है। विभागीय अफसर एवं लेखा विभाग से जुड़े कर्मचारी हिसाब किताब मिलाने के साथ ही बचे बजट को खर्च करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


उधर, लीड बैंक मैनेजर राजेश सिंह कटारिया ने बताया कि 31 मार्च को केवल सरकार से संबंधित ट्रांजेक्शन के लिए संबंधित शाखाएं ही खुलेंगी। जिले भर में स्थापित 285 एटीएम से नकदी निकासी में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। बैंक के सभी एटीएम में पर्याप्त कैश उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed