{"_id":"64c7c2c2f677dca3c1054be5","slug":"banks-will-remain-closed-for-14-days-in-august-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bank Holidays: बैंक में है कोर्ई काम, इन तारीखों में न जाएँ, अगस्त में 14 दिन बैंक रहेंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bank Holidays: बैंक में है कोर्ई काम, इन तारीखों में न जाएँ, अगस्त में 14 दिन बैंक रहेंगे बंद
Tue, 01 Aug 2023 01:47 AM IST
चमन शर्मा
रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 01 Aug 2023 01:47 AM IST
सार
बैंक छुट्टियों की शुरुआत छह अगस्त के रविवार को साप्ताहिक छुट्टी से हो रही है। रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस समेत कई अन्य त्योहारों के अलावा दूसरे और चौथे शनिवार एवं रविवार समेत 14 दिनों तक बैंक बंद रहने वाले हैं।
विज्ञापन
अगस्त में 14 दिन बैंक रहेंगे बंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बैंकों में अगस्त माह में कुल 31 दिनों में से 14 दिन छुट्टियां रहेंगी। इन छुट्टियों का सीधा असर आम आदमी के काम-काज पर पड़ेगा। उन्हें खाता खुलवाने से लेकर किसान क्रेडिट कार्ड एवं अन्य कार्यों के लिए परेशान होना पड़ेगा और बैंक खुलने का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
एलडीएम सुरेश राम के अनुसार बैंक छुट्टियों की शुरुआत छह अगस्त के रविवार को साप्ताहिक छुट्टी से हो रही है। रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस समेत कई अन्य त्योहारों के अलावा दूसरे, चौथे शनिवार एवं रविवार समेत पूरे महीने में 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि नए महीने के साथ बैंक छुट्टियों की नई सूची जारी हो चुकी है। जिसमें 12 अगस्त को दूसरे शनिवार एवं 13 अगस्त को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस एवं 20 अगस्त को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे ।
विज्ञापन
26 अगस्त को चौथे शनिवार, 27 अगस्त को रविवार की छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे। 30 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी रहेगी। उन्होंने बताया कि इसका असर आमजन पर बेहद कम ही दिखाई पड़ेगा, क्योंकि अब ज्यादातर काम ऑनलाइन ही हो जाते है। बैंक ऋण समेत कुछ काम ही ऐसे होते हैं जिनमें ग्राहकों को बैंक तक जाना जरूरी होता है।
विज्ञापन