होली के त्योहार से पूर्व हर कोई खरीददारी में जुट जाता है। अब होली का त्योहार आने में मात्र चंद दिन का समय शेष है। ऐसे में खरीददारी शुरू हो गई है। लेकिन, बैंकों के खाली एटीएम से लोग परेशान हो रहे हैं। सोमवार को रामघाट रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एडीए स्थित पीएनबी, स्वर्ण जयंती नगर स्थित एक्सिस बैंक व बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम में पैसा नहीं था।
कई के सर्वर गड़बड़ाए हुए थे। इसके चलते ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्वर्ण जयंती नगर निवासी बुजुर्ग रामगोपाल ने बताया कि वह पैसा निकालने के लिये कई एटीएम में गये, लेकिन कहीं सर्वर गड़बड़ मिला तो कहीं पैसा नहीं था। ये स्थिति अन्य लोगों के सामने रही। ब्यूरो