फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bank Mitra truth is being exposed money spent abroad

Aligarh News: बैंक मित्र का उजागर हो रहा सच, विदेश तक खर्च किए रुपये, दो दिन पहले दिए थे गायब होने के संकेत

Sat, 29 Apr 2023 03:16 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 29 Apr 2023 03:16 AM IST
सार

पुलिस जांच में सामने आया है कि बैंक प्रबंधक अमर जीत परिवार के साथ क्वार्सी बाईपास की सहार देहली रेजीडेंसी में रहता था। बिहार के वैशाली के अमरजीत के फ्लैट पर शुक्रवार को ताला लटका हुआ था। पड़ोसियों के स्तर से उसके विषय में कोई जानकारी नहीं हुई। वहीं सौरभ के विषय में पता चला है कि वह आईपीएल व क्रिकेट का शौकीन था।

विज्ञापन
Bank Mitra truth is being exposed money spent abroad
सेंट्रल बैंक - फोटो : Central Bank

विस्तार

बैंक मित्र सौरभ व बैंक प्रबंधक अमरजीत के गायब होने के बाद से पुलिस टीमें उन दोनों की तलाश में जुटी हैं। इस दौरान उजागर हुआ है कि उसने दो दिन पहले ही खुद के गायब होने के संकेत अपनी सोशल मीडिया आईडी पर दे दिए थे। साथ में यह भी साफ हुआ है कि उसके द्वारा महंगे शौक और विदेश यात्रा तक पर रुपये खर्च किए जा रहे थे। सौरभ ने सोशल मीडिया अकाउंट से दो दिन पहले आई एम क्विट लिखकर पोस्ट शेयर की थी। 

विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया है कि बैंक प्रबंधक अमर जीत परिवार के साथ क्वार्सी बाईपास की सहार देहली रेजीडेंसी में रहता था। बिहार के वैशाली के अमरजीत के फ्लैट पर शुक्रवार को ताला लटका हुआ था। पड़ोसियों के स्तर से उसके विषय में कोई जानकारी नहीं हुई। वहीं सौरभ के विषय में पता चला है कि वह आईपीएल व क्रिकेट का शौकीन था।
विज्ञापन


 उसने अपने लिए एएस ग्रुप नाम से एक टीम भी बना रखी थी। उसने कई विभागों के साथ अपनी टीम से मैच खेला था। उसे महंगे शौक थे। वह महंगी गाड़ी, सोना, मोबाइल खरीदने के अलावा पार्टियों का भी शौकीन था। उसके विषय में पुलिस जांच में पता चला कि उसके पिता फल की ढकेल लगाता  है। तीन भाइयों में खुद सौरभ बाबूलाल जैन इंटर कालेज का छात्र रहा। फिर वार्ष्णेय कालेज से पढ़ाई की। उसने फेसबुक पर अपने विषय में विदेश यात्रा तक के फोटो डाल रखे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कुछ दिन में उसने महंगी गाड़ी, सोना, मोबाइल आदि खरीदे हैं। उस पर अचानक इतना धन कहां से आया, ये सवाल है। उसका एक भाई परचून की दुकान करता है। जांच में यह भी सामने आया है कि उसने व्यापारी व नौकरीपेशा वर्ग को लक्ष्य बनाया है। खुद एक वर्ष से ही बैंक से जुड़ा है। हालांकि बैंक ने उसे बैंक मित्र होने से नकार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed