फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ban on leave of doctors, instructions to increase testing of corona

डॉक्टरों की छुट्टी पर रोक, कोरोना की टेस्टिंग बढ़ाने का निर्देश

Thu, 20 Oct 2022 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Ban on leave of doctors, instructions to increase testing of corona
त्योहारी सीजन में स्वास्थ्य विभाग ने अगले दस दिन के लिए डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। वहीं कोरोना की टेस्टिंग बढ़ाने की एडवाइजरी जारी की है। जनपद में आरटीपीसीआर व एंटीजन टेस्ट से कोविड की जांच पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन

सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के स्टाफ को अलर्ट रहने के लिए निर्देश हैं। दीपावली के दौरान किसी भी तरह की इमरजेंसी होने पर लोग 108 नंबर डायल करें। 24 घंटे लोगों की सेवा के लिए 108 एंबुलेंस सेवा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि शासन के निर्देश पर एंटीजन एवं आरटीपीसीआर की फोकस सैंपलिंग शुरू कर दी गई है। सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को आदेश जारी कर दिया गया है। मलखान सिंह जिला चिकित्सालय और पं. दीनदयाल उपाध्याय जिला संयुक्त चिकित्सालय में आकस्मिक इमरजेंसी जांच के लिए वार्ड भी शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने दीपावली पर आतिशबाजी का धुआं और आग आदि से बचाव के साथ कोविड के संक्रमण से बचने के लिए मास्क का उपयोग करने, पटाखे जलाने से पहले हाथ व आंखों को कवर करने की सलाह दी है। सीएमओ ने बताया कि दशहरा के बाद से ही हवा में नमी आ जाती है।
हवा गर्मी की तुलना में अधिक प्रदूषित होने लगती है, ऐसे में मास्क लगाना जरूरी है। मास्क धूल, धुआं और कोविड के संक्रमण से बचाता है। कहा कि दीपावली पर लोग एहतियात बरतें और सावधान रहें। प्रदूषित हवा नुकसान भी पहुंचा सकती है।
जिले के दोनों अस्पतालों में बर्न वार्ड तैयार
मलखान सिंह जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. ईश्वर देवी बत्रा के अनुसार 10 बेड का बर्न वार्ड तैयार है। इसमें डॉक्टर सहित सभी स्टाफ तैनात है। इसी तरह पं. दीनदयाल संयुक्त संयुक्त जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनुपम भाष्कर के अनुसार 24 बेड का इमरजेंसी से जुड़ा आईसीयू वार्ड व 16 बेड का बर्न वार्ड अलग से तैयार है। किसी भी इमरजेंसी सेवा के लिए पूरी तैयारी है।
डायल करें 108
दीपावली पर किसी तरह की इमरजेंसी होने पर 108 डायल करें। पटाखे अथवा आग से जलने, सांस की समस्याओं, पेट दर्द, मार्ग दुर्घटना, हृदय रोग, ब्रेन हेमरेज सहित अन्य किसी भी प्रकार की इमरजेंसी के लिए 108 एंबुलेंस सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।
गर्भवती महिलाओं व बच्चों के लिए डायल करें 102
दीपावली पर 102 एंबुलेंस सेवा भी गर्भवती महिलाओं व दो वर्ष तक के बच्चों के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। 102 एंबुलेंस सेवा पूरी तरह से नि:शुल्क है। 102 में गर्भवती महिलाओं अथवा दो वर्ष तक के बच्चों को घर से अस्पताल ले जाने व अस्पताल से वापस घर छोड़ने की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध रहेगी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी
- कोरोना से बचने के लिए सामाजिक दूरी के नियम का सख्ती से पालन करें।
- मास्क या फेस कवर से मुंह को ढकें।
- छींक आते समय मुंह को ढक लें।
- बुखार, खांसी, जुकाम अथवा सांस लेने में दिक्कत हो तो तत्काल हेल्पलाइन नंबर 104 से संपर्क करें।
- किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत जांच करवाएं।
- लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील है। दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी का पालन करें। यह सेहत के लिए बेहद बहुत जरूरी है। - डॉ. नीरज त्यागी, सीएमओ ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed