{"_id":"5fa0675b8ebc3e91b7101ed7","slug":"ban-on-factory-sealing-order-to-reopens-it-aligarh-news-ali247863076","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारखानों की सीलिंग पर रोक, सील कारखानों को खोलने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारखानों की सीलिंग पर रोक, सील कारखानों को खोलने का आदेश
विज्ञापन
मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी ने 9 नवंबर 2020 तक शहर में कारखानों की सीलिंग पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही सील किए गए दोनों कारखानों को खोलने का आदेश कर दिया है।
मंडलायुक्त से बातचीत के बाद सांसद सतीश कुमार गौतम ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मंडलायुक्त कार्यालय में 9 नवंबर 2020 को उद्यमियों एवं अधिकारियों की बैठक होगी। उसमें इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा होगी और आगे का निर्णय लिया जाएगा। सांसद सतीश गौतम ने बताया कि मंडलायुक्त ने एडीए उपाध्यक्ष को 9 नवंबर तक कोई कार्रवाई नहीं करने का आदेश दिया है। शक्तिनगर एवं आगरा रोड में कारखाने सील होने के बाद से ही उद्यमी एवं नेता अधिकारियों पर दबाव बना रहे थे।
उद्योग बचाओ मंच की रघुनाथ पैलेस में आयोजित बैठक में सांसद को मंडलायुक्त एवं शहर क्षेत्र के विधायक को एडीए वीसी से बात करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। एडीए वीसी की तबियत खराब होने के कारण विधायक संजीव राजा शाम में मिले। उनका कहना है कि बैठक बहुत सकारात्मक रही। सांसद सतीश गौतम ने जनप्रतिनिधियों के साथ मंडलायुक्त से फोन पर बात की। उन्होंने बताया कि कल तक सील कारखाने खुल जाएंगी। उन्होंने कहा कि पुराने शहर को मिश्रित आबादी वाले शहर में शामिल कराएंगे।
विज्ञापन
- सीलिंग की कार्रवाई एडीए द्वारा की जाती है। सांसद और व्यापारियों की भावनाओं को देखते और उनका मान रखते हुए कानून के दायरे में रहते हुए जो भी उचित प्रावधान होगा। उसके तहत व्यापारियों को राहत दी जाएगी। इस संबंध में एडीए वीसी से वार्ता की जाएगी।
- जीएस प्रियदर्शी, मंडलायुक्त