फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ballot papers of mayor, president and councilors color

Aligarh News: ईवीएम पर होगी मेयर प्रत्याशी की फोटो, इस रंग के होंगे मेयर, अध्यक्ष और सभासदों के मतपत्र

Mon, 01 May 2023 07:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 01 May 2023 07:59 PM IST
सार

नगर निगम में महापौर एवं पार्षद पद के लिए मतपत्र नीले रंग का होगा। पार्षदों के मतपत्र नीले, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष के लिए हरा रंग और नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए सफेद रंग का मतपत्र होगा। नगर पालिका एवं नगर पंचायत सभासद के लिए गुलाबी रंग के मतपत्र का प्रयोग होगा।  

विज्ञापन
ballot papers of mayor, president and councilors color
रंगीन मतपत्र प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी नगर निकाय चुनाव में मेयर और पार्षद के ईवीएम से वोट पड़ेंगे। नगर पालिका और नगर पंचायतों में वोट मतपत्रों के माध्यम से डाले जाएंगे। चुनाव आयोग ने मतपत्रों के लिए नीला, हरा, सफेद और गुलाबी रंग निर्धारित किए हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए एवं मतदान के बाद मतगणना के समय पदवार मतपत्र छांटने के लिए अलग-अलग रंग के कागजों पर मतपत्रों को छपवाया जा रहा है।

विज्ञापन


निकाय चुनाव में 11 मई को दूसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए नगर निगम में महापौर एवं पार्षद पद के लिए चुनाव ईवीएम से होगा। इसके लिए मतपत्र नीले रंग का होगा। पार्षदों के मतपत्र भी नीले रंग के होंगे। ईवीएम में मेयर प्रत्याशियों के फोटो भी दिखाई देंगे। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष के लिए हरा रंग और नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए सफेद रंग का मतपत्र होगा। नगर पालिका एवं नगर पंचायत सभासद के लिए गुलाबी रंग के मतपत्र का प्रयोग होगा।  
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मीनू राणा ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए एवं मतदान के बाद मतगणना के समय पदवार मतपत्र छांटने के लिए उनका मुद्रण अलग-अलग रंग के कागजों पर कराया जा रहा है। नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत समेत 18 निकायों के 329 वार्ड पर चुनाव होगा। 10 मई को धनीपुर मंडी से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed