फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bajrangi Gang rejected the offer on-sight Mukhtar Muneer

मुख्तार-बजरंगी गैंग की नजर मुनीर पर ठुकराया ऑफर

Mon, 19 Sep 2016 01:21 AM IST
अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा Updated Mon, 19 Sep 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा
विज्ञापन

एनआईए अफसर दंपति की हत्या के बाद जरायम दुनिया में कुख्यात शूटर मुनीर पर यूपी के कद्दावर गैंगों की नजर है। ताजा खुलासे पर भरोसा करें तो हाल ही में लखनऊ जेल में खुद पूर्वांचल के माफिया मुन्ना बजरंगी ने मुनीर से मुलाकात की और मुख्तार अंसारी की ओर से संदेश के साथ कुछ सामान भी ऑफर किया। हालांकि मुनीर ने यह सामान स्वीकार नहीं किया और संदेश को भी गंभीरता से नहीं लिया। जब मुनीर लखनऊ से अलीगढ़ आया तो एसटीएफ को यह भनक लगी। फिलहाल एसटीएफ को मुनीर ने इस घटनाक्रम के बाबत जानकारी दी है, जिसे लेकर मुनीर से मिलने वालों पर कड़ी        नजर एसटीएफ स्तर से रखी जा रही है।

दो साल की फरारी में जिस अपराधी ने यूपी में 29 ऐसे अपराध अपने सिर दर्ज कराए हों, जिनसे संबंधित जिले की पुलिस तनाव में रही हो। उस अपराधी के प्रति जरायम दुनिया का आकर्षित होना लाजमी है। इन दिनों मुनीर के प्रति जरायम दुनिया की नजर कुछ ऐसी ही है। ऊपर से उसके खुलासे से दिल्ली पुलिस भी हैरान रह गई। एसटीएफ इस बात का अंदेशा उसकी गिरफ्तारी के पहले और इसके बाद भी जता रही थी कि हो न हो, या तो मुनीर किसी बड़े गैंग के संपर्क में आ गया है, अगर नहीं तो कोई न कोई बड़ा गैंग उस पर जेल में जरूर हाथ रख देगा। इस दृष्टिकोंण से उसकी जेल में मुलाकातों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। मगर अंदर वह किन-किन बंदियों से मिलता है, यह जानकारी होना कुछ जटिल होता है। लखनऊ के नमन वर्मा हत्याकांड में जब मुनीर बी वारंट पर लखनऊ  जेल पहुंचा तो वहां जेल में ही उससे मुन्ना बजरंगी ने मुलाकात की। उसने दैनिक प्रयोग के कुछ जरूरी सामान मुनीर को ऑफर करते हुए बस इतना संदेश दिया कि यह सामान मुख्तार भाई ने भेजा है। एसटीएफ सूत्रों की मानें तो मुनीर ने न तो सामान ही लिया और न मुन्ना बजरंगी के इस ऑफर को गंभीरता से लिया कि यह सामान मुख्तार भाई ने भेजा है। बल्कि उसने जवाब दे दिया कि उसके पास सभी जरूरी सामान है, उसे किसी सामान की जरूरत नहीं है। जब मुनीर वहां से अलीगढ़ चला आया तो यह भनक एसटीएफ को हुई। यहां पिछले दो दिन की रिमांड के दौरान एसटीएफ ने उससे इस पहलू पर जानकारी मांगी तो उसने बताया कि ऐसा हुआ था। मगर उसका उन लोगों से कोई वास्ता नहीं है और न आगे रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed