फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bail petition rejected on land grab

Aligarh News: जमीन पर कब्जा करने पर जमानत याचिका खारिज

Sat, 25 Jan 2025 01:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sat, 25 Jan 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Bail petition rejected on land grab
सरकारी जमीन का बैनामा करने के आरोप में जेल में बंद साहब सिंह की जमानत याचिका अपर जिला जज की अदालत से खारिज हो गई है। अतरौली निवासी आनंद बिहारी गर्ग की पुस्तैनी जमीन पुराने रामघाट मार्ग पर है। इसी के बराबर नगर पालिका परिषद की जमीन पर कब्रिस्तान है। मोहल्ला सरायवली निवासी साहब सिंह ने आनंद बिहारी गर्ग की जमीन के साथ ही नगर पालिका की जमीन पर कब्जा कर लिया था। सरकारी जमीन का बैनामा अपनी पत्नी मुन्नी देवी के अलावा गांव गाजीपुर निवासी प्रवेश कुमारी, पुष्पा देवी, राजकुमारी के नाम कर दिया था। हाईकोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लिया और नगर पालिका परिषद के निर्माण लिपिक राजकुमार ने कोतवाली में साहब सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने साहब सिंह को पकड़ा था, जिसे न्यायालय ने जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed