फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bail granted to those accused of attack on former BJP official

Aligarh News: भाजपा के पूर्व पदाधिकारी पर हमले के आरोपियों को मिली जमानत

Wed, 18 Oct 2023 12:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Bail granted to those accused of attack on former BJP official
टप्पल थाना क्षेत्र के गांव घरबरा निवासी व भाजपा के पूर्व पदाधिकारी सौरभ चौधरी पर बीते महीने हुए हमले के मामले में हाईकोर्ट ने चार आरोपियों को अग्रिम जमानत दे दी है। वहीं कोर्ट ने माना है कि पीड़ित चोटिल नहीं हुआ है। जिस सीसीटीवी फुटेज का सबूत बताया जा रहा था, वह भी जांच अधिकारी के द्वारा अभी तक सामने नहीं रखा गया है।
विज्ञापन




अब इस मामले में अविश चौधरी, अर्जुन चौधरी, योगेश चौधरी व अमित चौधरी को हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी है। गौरतलब है कि पीड़ित राहुल चौधरी वर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह उर्फ लाला प्रधान के दामाद हैं।
विज्ञापन




इस मामले में मुख्य आरोपी घरबरा निवासी अभय उर्फ भोला चौधरी ने एसएसपी को लिखित शिकायत पत्र सौंपते हुए कहा है कि उन्हें राजनीति द्वेष के तहत फंसाया जा रहा है। जब सौरभ चौधरी के साथ घटना हुई, उस दौरान वह नोएडा में थे। टप्पल थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के ख़िलाफ विवेचना जारी है। मुख्य आरोपी भोला चौधरी द्वारा दिए गए साक्ष्यों को जांच में शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





आपको बता दें कि घरबरा निवासी सौरभ चौधरी व पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौधरी के साथ 10 सितम्बर को गांव के ही घरबरा पब्लिक स्कूल में बैठे थे इस बीच काले रंग की तीन स्कार्पियो कार में सवार हमलावरों ने दोनों पर फायरिंग की गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गई थी। इसमें दोनों बाल बाल बच गए थे। इस मामले में पीड़ित सौरभ चौधरी ने टप्पल थाना में अभय उर्फ भोला चौधरी, अविश, अमित, अर्जुन, योगेश, जीतू उर्फ़ पोली व अन्य 6-7 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed